Healthy Dahi Vada Recipe: बिना तले बनाएं स्वादिष्ट दही बड़ा, हेल्दी तरीके से तैयार करें ये आसान रेसिपी

Healthy Dahi Vada: बिना तेल में तले बनाएं नरम और स्वादिष्ट दही बड़े। जानें उड़द दाल से भाप में बनने वाली आसान सी दही बड़ा की रेसिपी। दही और हल्के मसालों के साथ यह बेहद स्वादिष्ट लगता है।
Healthy dahi vada recipe steamed no fry
दही वड़ाफोटो.सोशल मीडिया

दही बड़ा खाने का मन हो लेकिन ज्यादा तेल से बचना चाहते हैं, तो बिना डीप फ्राई किए दही बड़ा बनाने का यह तरीका ट्राई कर सकते हैं। इसमें उड़द दाल के बड़ों को तलने के बजाय भाप में पकाकर तैयार किया जाता है, जिससे यह हल्का विकल्प बन जाता है।

1. 1. दाल भिगोकर तैयार करें

Urad Dal
उड़द दालफोटो.सोशल मीडिया

सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। पानी निकालकर दाल को कम से कम पानी के साथ पीस लें। मिश्रण को ज्यादा पतला न रखें। इसे कुछ देर फेंटें, जब तक इनका रंग हल्का न हो जाए, इससे दही बड़े नरम बनेंगे।

2. 2. बिना तेल के बड़े पकाएं

Dahi Vada
दही वड़ाफोटो.सोशल मीडिया

अब तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में इडली के सांचे या स्टीमर में डालें। इन्हें भाप में अच्छी तरह पकने दें। जब बड़े पक जाएं तो उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद गुनगुने हींग के पानी में कुछ मिनट के लिए डालें, ताकि वे नरम हो जाएं।

3. 3. दही और मसालों से दें स्वाद

Dahi Vada
दही वड़ाफोटो.सोशल मीडिया

बड़ों को पानी से निकालकर हल्के हाथ से दबाएं और प्लेट में रखें। ऊपर से फेंटा हुआ ताजा दही डालें। इसके बाद भुना जीरा पाउडर, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी हरी चटनी और इमली की चटनी भी डाल सकते हैं।

Healthy dahi vada recipe steamed no fry
Monsoon Snack Recipes: मानसून में दिल को सुकून और तन को गर्माहट देंगे ये 8 अनोखे चटपटे स्नैक्स

4. 4. ऐसे करें हेल्दी दही बड़े सर्व

Dahi Vada
दही वड़ाफोटो.सोशल मीडिया

ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा भुना जीरा डालकर दही बड़े परोसें। इन्हें ठंडा करके खाने पर स्वाद और भी अच्छा लगता है। बिना तले तैयार होने के कारण यह पारंपरिक दही बड़े की तुलना में कम तेल वाला विकल्प है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com