Monsoon Snack Recipes: मानसून में दिल को सुकून और तन को गर्माहट देंगे ये 8 अनोखे चटपटे स्नैक्स

Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में गरमागरम और चटपटे खाने का मन होना स्वाभाविक है, लेकिन हर बार पकौड़े या समोसे खाने के बजाय कुछ ऐसे स्नैक्स ट्राई करें, जो स्वाद के साथ सेहत भी दें।
Monsoon snacks 8 unique recipes for rainy days
मानसून स्नैक्सफोटो.एआई
Updated on: 
Poha Nuggets
बचे हुए या नरम किए हुए पोहे में उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर छोटे आकार दें। इन्हें कुरकुरा होने तक सेंका या तला जा सकता है। बारिश में कुछ अलग और चटपटा खाने का मन हो तो यह विकल्प काम आएगा। फोटो.सोशल मीडिया
Chilla
जई के आटे में बारीक कटी पालक, गाजर, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। तवे पर सेंककर गरम चिल्ला तैयार करें। यह पेट भरने वाला और रोज के नाश्ते से थोड़ा अलग विकल्प है। फोटो.सोशल मीडिया
Khakhra
मूंग दाल और गेहूं से बना खाखरा सामान्य खाखरे से थोड़ा अलग है। इसे तलने के बजाय तवे पर सेंककर कुरकुरा बनाया जाता है। ऊपर से हल्का मसाला डालकर इसे गरम चाय के साथ परोसा जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
Makhana
मखाने को थोड़ा घी, हल्दी और सेंधा नमक के साथ भूनें। इसमें अपनी पसंद के मेवे और बीज भी मिलाए जा सकते हैं। हल्का कुरकुरा यह मिश्रण बारिश के समय शाम की भूख के लिए आसान नाश्ता है। फोटो.सोशल मीडिया
Paneer
पनीर के टुकड़ों को दही, अदरक, लहसुन, अजवाइन और मसालों में मिलाकर कुछ देर रखें। इसके बाद इन्हें तवे या भट्ठी में हल्का सुनहरा होने तक सेंकें। गरम-गरम मसालेदार पनीर बारिश की शाम के लिए बढ़िया नाश्ता है। फोटो.सोशल मीडिया
Crispy Beetroot
चुकंदर को पतले टुकड़ों में काटकर थोड़ा तेल और नमक लगाएं और भून लें। अच्छी तरह कुरकुरे होने पर इनका स्वाद बिल्कुल अलग लगता है। बारिश में तले हुए चिप्स की जगह यह रंगीन और स्वादिष्ट विकल्प आजमा सकते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Roasted Masala Chana
बारिश के मौसम में कुछ कुरकुरा और गरम खाने का मन हो तो मसालेदार भुना चना अच्छा विकल्प है। चने को हल्के तेल, हल्दी और चाट मसाले के साथ भूनकर तैयार किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन और रेशा भी मिलता है। फोटो.सोशल मीडिया
Kebab
पालक, मटर और हरी मिर्च से बने हरे-भरे कबाब बारिश के मौसम में गरमागरम खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें तवे पर सेंककर कम तेल में भी बनाया जा सकता है। साथ में पुदीने की चटनी परोसें और शाम का नाश्ता तैयार। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com