Green Moong Dal Laddu: मीठा खाने की क्रेविंग हो तो बनाएं ये हेल्दी लड्डू, न चीनी न गुड़ और प्रोटीन भी भरपूर

Green Moong Laddu Recipe: बिना चीनी और गुड़ के घर पर बनाएं हरी मूंग, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से प्रोटीन से भरपूर लड्डू। यह एक लड्डू स्वाद और सेहत से भरपूर है। जानें इसकी आसान रेसिपी।
Green moong dal laddu no sugar no jaggery protein rich recipe
मूंग दाल लड्डूफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Healthy Laddu Recipe: आज कल हर कोई मीठा खाना अवॉयड करता है। ऐसे में अगर मीठा खाने की क्रेविंग हो और आप रिफाइंड शुगर से बचना चाहते हैं, तो हरी मूंग दाल से बना यह हरा लड्डू एक दिलचस्प विकल्प हो सकता हैं। हरी मूंग को प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है।

इन लड्डुओं में मिठास के लिए खजूर और किशमिश का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए इनमें अलग से चीनी या गुड़ डालने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ में बादाम, काजू, अखरोट और सीड्स डालने से इनकी न्यूट्रिशनल प्रोफाइल और बेहतर हो जाती है।

हरी मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप हरी मूंग दाल

  • ¼ कप बादाम

  • ¼ कप काजू

  • ¼ कप अखरोट

  • 2 बड़े चम्मच पिस्ता

  • 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज

  • 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज

  • 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स

  • 1 बड़ा चम्मच भुनी अलसी

  • ¼ कप किशमिश

  • 8-10 खजूर, बीज निकाले हुए

  • 2 बड़े चम्मच देसी घी

  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

इस तरीके से बनाएं मूंग दाल के लड्डू

  • सबसे पहले हरी मूंग दाल को धोकर करीब 5-6 घंटे भिगो दें। इसके बाद पानी अच्छी तरह निकालकर दाल को कपड़े पर फैला दें, ताकि अतिरिक्त नमी निकल जाए। फिर इसे हल्का भूनकर दरदरा पीस लें।

  • अब बादाम, काजू, अखरोट और दूसरे बीजों को हल्का भून लें। एक पैन में थोड़ा घी गर्म करके कटे हुए खजूर और किशमिश डालें। इन्हें कुछ मिनट पकाने से वे नरम हो जाएंगे और लड्डू का मिश्रण आपस में बंधने लगेगा।

  • इसके बाद इसमें पिसी हुई मूंग दाल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण थोड़ा ठंडा और गुनगुना रह जाए तो हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

Green moong dal laddu no sugar no jaggery protein rich recipe
Sabudana in Sawan: व्रत में क्यों खाया जाता है साबूदाना? जानें इसकी एनर्जी और न्यूट्रिशनल वैल्यू

क्यों खास है ये लड्डू?

हरी मूंग में प्लांट प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। वहीं नट्स और सीड्स से प्रोटीन, फैट और कई अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। इस वजह से यह सामान्य मिठाइयों की तुलना में अधिक पौष्टिक है।

हालांकि, बिना चीनी का मतलब 'शुगर-फ्री' नहीं है। इस रेसिपी में खजूर और किशमिश प्राकृतिक शर्करा प्रदान करते हैं, लेकिन डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वाले लोगों को इसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com