मौसम है ठंड का, ऐसे मौसम में ज़रूर बनाएं ‘पालक पुलाव’, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: दीपिका पाल
पालक पुलाव बनाने की रेसिपी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम व्यंजन का स्वाद चखने का एक अलग ही मज़ा होता है। इस मौसम में कुछ नया खाने को मिल जाए तो अधिक बोलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर आप आने वाले वीकेंड में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार पालक पुलाव की रेसिपी (Palak Pulao Recipe) ज़रूर ट्राई करें। बच्चों के लिए खासकर के ये रेसिपी बेहद बेहतरीन है जो सब्जियां खाने में नाक- मुंह बनाते हैं। ऐसे में आइए जानें पालक पुलाव की आसान रेसिपी-
सामग्री
बासमती चावल -1 कप भीगे हुए
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
चना दाल (भीगे हुए) – 3/4 कप
पालक कटी हुई- 1 कप
प्याज बारीक कटी हुई- 1/2 कप
टमाटर कटा हुआ- 1/2 कप
जीरा- 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
लौंग- 3-4
काली मिर्च
तेजपत्ता- 1
लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
बनाएं जायकेदार पालक पुलाव (गूगल)
बनाने की विधि
पालक पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके तेजपत्ता,साबुत मसाले,कसूरी मेथी और जीरा तड़काएं।प्याज डालकर हल्का भूरा भूने।
हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,नमक,और गरम मसाला मिलाएं। टमाटर मिलाकर कुछ मिनट पकने दें।मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें पालक और चना दाल मिलाए,5-7 मिनट तक पकाएं।
जब पालक का रंग गहरा हो जाए तो चावल और ढाई कप पानी मिलाकर उबाल आने दें। ढक्कन लगाए और दो सीटी आने तक पकाएं। जब कुकर से प्रेशर निकल जाए तो चावल को किसी प्लेट में निकालकर सर्व करें।
और खाने का आनंद लें।
