बिना शुगर के बनाएं आंवला का मुरब्बा (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Homemade Amla Murabba: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए लोग हेल्दी चीजों का सेवन करते है। सर्दी में आयुर्वेदिक खजाने से आंवला की भरमार देखने के लिए मिलती है। आंवला सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसे विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत मानते है। आंवले से वैसे तो कई चीजें तैयार होती है लेकिन आंवले का मुरब्बा स्वादिष्ट औऱ हेल्दी होता है। आंवला के रेसिपी वैसे तो काफी है लेकिन असली स्वाद पारंपरिक विधि के साथ ही आता है। जो हमारी दादी-नानी बड़े ही चाव से बनाती थी। आज हम आपको पारंपरिक तरीके से ही बिना शक्कर वाला आंवला मुरब्बा बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
जानिए क्या चाहिए सामग्री
1 किलो आंवला (बड़े साइज वाले), 8 से 10 हरी इलायची. केसर आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, काला नमक 1 छोटा चम्मच, फिटकरी आधा चम्मच या फिर बुझे हुए चूना का पानी, चीनी की जगह आप धागे वाली मिश्री का यूज करें या फिर आप गुड़ ले सकते हैं। 1 किलो आंवला है तो डेढ़ किलो मिश्री चाहिए होगी। यहां पर ख्याल रखें तो, थोड़े पके हुए आंवला का मुरब्बा काफी स्वादिष्ट बनता है. दरअसल कच्चे आंवला में कसैलापन होता है।
ये भी पढ़ें- खाने में भी आएगा हॉरर फील! घर पर ट्राय करें ये 7 डरावनी और स्वादिष्ट रेसिपीज़