Easy Ice-Cream Recipe: बाजार वाली आइसक्रीम को भूल जाएंगे बच्चे, रस्क से बनाएं टेस्टी होममेड आइसक्रीम
Ice-Cream Recipe: गर्मियों के मौसम में आसक्रीम खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी मन करता है, तो हम बाजार से लाकर खा लेते हैं। इस बार आइसक्रीम को घर पर बनाने का ट्राई करें।
- Written By: रीता राय सागर
होममेड आइसक्रीम (फोटो.सोशल मीडिया)
Summer Ice-Cream Recipe: गर्मी से बारिश के मौसम के बीच होने वाली उमस में ठंडी-ठंडी चीजें खाना अधिक पसंद आता है। ऐसे में आइसक्रीम मिल जाएं, तो क्या बात है। गर्मियों में आइसक्रीम खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है।
इस बार बाजार की आइसक्रीम की बजाए घर की बनी आइसक्रीम राई करें। घर पर बने आइसक्रीम का टेस्ट चखने के बाद आपके बच्चे और घर के बड़े बाहर की आइसक्रीम खाना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं सूजी के रस्क और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्रीम से आइसक्रीम बनाने की विधि।
आइसक्रीम बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
- दूध
- रस्क
- चीनी
- ड्राईफ्रूट (अपने पसंद की)
- इलायची पाउडर
- फ्रेश क्रीम
सूजी रस्क (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
UN Report: वैश्विक स्तर पर कम हुई भुखमरी, भारत में हंगर रेट 10% से नीचे, दुनिया में सुधरी स्थिति
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
आइसक्रीम बनाने की विधि
आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले के बर्तन में दूध को पकने के लिए रख देंगे। इसे तब तक पकाना है, जब तक आपका दूध अच्छे से गाढ़ा न हो जाए। फिर आपको इसमें रस्क को मिक्स करना है, आप चाहें तो रस्क को तोड़कर या पीसकर डाल सकते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से पकाना है। रस्क के घुलने तक इस मिक्स्चर को अच्छे से पकाएंगे और दूध को दोबारा गाढ़ा होने दें। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी मिलाएं। अच्छी तरह घुलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और फ्रेश क्रीम डालकर मिलाएं। इन सभी चीजों को 2 से 3 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं।
आइसक्रीम बनने के बाद क्या करें
जब आपकी आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें, फिर इसे एक एयर टाइट कंटेनर में निकालें और इसमें अच्छे से अपनी पसंद के ड्रायफ्रूट्स को बारीक काटकार गार्निश करें। इसके बाद 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।
ये भी पढ़ें- Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
होममेड आइसक्रीम फोटो. सोशल मीडिया)
आइसक्रीम को कैस करें सर्व
जब आपकी आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे स्कूपर की मदद से एक कांच की कटोरी में निकालें। इसके ऊपर से थोड़े से ड्राय फ्रूट्स या चेरी को डालकर इसे सजाएं। इसमें फ्लेवर बढ़ाने के लिए आप ताजे फलों के टुकड़े जैसे आम या स्ट्रॉबेरी या फिर कोई फ्रूट सिरप भी मिला सकती हैं। फिर इसे बच्चों और बड़ों को सर्व कर सकते हैं।
