Beetroot Benefits: चुकंदर को डाइट में शामिल करने के 9 आसान तरीके, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनेगी

रीता राय सागर

चुकंदर को इन 9 तरीकों से करें डाइट में शामिल

चुकंदर को सिर्फ सलाद तक सीमित रखने की बजाय रायता और पराठे से लेकर सब्जी, टिक्की और पुलाव तक, 9 आसान तरीके जरूर जानें।

चुकुंदर सलाद | Image Resource: Pinterest

चुकंदर का हलवा

मीठा खाने के शौकीन हैं तो चुकंदर का हलवा। कद्दूकस किए हुए चुकंदर को दूध में पकाकर इसमें थोड़ी मात्रा में चीनी, इलायची और मेवे डालें। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है।

चुकुंदर हलवा | Image Resource: Pinterest

चुकंदर स्मूदी

अगर सुबह कुछ हल्का और अलग पीना पसंद करते हैं तो चुकंदर की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं। उबले चुकंदर को फल, दही या दूध के साथ ब्लेंड करें। स्वाद के लिए इसमें केला या दूसरे पसंदीदा फल मिलाए जा सकते हैं।

चुकुंदर जूस | Image Resource: Pinterest

चुकंदर पुलाव

पके हुए चावल या पुलाव में चुकंदर, मटर और पसंदीदा मसाले मिलाकर रंगीन और स्वादिष्ट डिश तैयार करें। इसे दही या रायते के साथ परोस सकते हैं।

चुकुंदर पुलाव | Image Resource: Pinterest

चुकंदर पराठा

रोज के पराठे में थोड़ा ट्विस्ट देना है तो चुकंदर का पराठा ट्राई करें। चुकंदर की प्यूरी को गेहूं के आटे में मिलाकर आटा गूंथें और इसमें अजवाइन व हल्के मसाले डालें।

चुकुंदर पराठा | Image Resource: Pinterest

चुकंदर टिक्की

शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और चटपटा खाना है तो चुकंदर की टिक्की बना सकते हैं। कद्दूकस किए हुए चुकंदर को उबले आलू और मसालों के साथ मिलाकर टिक्की तैयार करें।

चुकुंदर टिक्की | Image Resource: Pinterest

चुकंदर की सब्जी

चुकंदर की साधारण सब्जी भी काफी स्वादिष्ट बनाई जा सकती है। इसे छोटे टुकड़ों में काटकर प्याज, हरी मिर्च और हल्के मसालों के साथ पकाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल भी डाल सकते हैं।

चुकुंदर सब्जी | Image Resource: Pinterest

चुकंदर सांभर

सांभर में चुकंदर डालकर आप रोज की दाल-सब्जी में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। चुकंदर के टुकड़ों को तूर दाल, दूसरी सब्जियों, इमली और सांभर मसाले के साथ पकाएं।

चुकुंदर सांभर | Image Resource: Pinterest

चुकंदर रायता

उबले या कद्दूकस किए हुए चुकंदर को फेंटे हुए दही में मिलाएं और ऊपर से भुना जीरा, काला नमक और धनिया डालें।

चुकुंदर रायता | Image Resource: Pinterest

चुकंदर पोरीयल

कद्दूकस किए हुए चुकंदर को नारियल, करी पत्ते और राई के तड़के के साथ पकाएं। हल्के मसालों वाली यह सब्जी खाने में स्वादिष्ट लगती है और लंच के लिए परफेक्ट है।

चुकुंदर पोरियल | Image Resource: Pinterest

Hartalika Teej Recipes: पारण की थाली के लिए परफेक्ट हैं ये स्वादिष्ट पकवान! देखें आसान रेसिपी

Swipe Up