- Hindi News »
- Lifestyle »
- First Kalashtami Of The Year 2022 Know The Right Time And Method Of Worship Of Bhairav Dev
साल 2022 की पहली ‘कालाष्टमी’, भैरव देव की पूजा का जानिए सही मुहूर्त और पूजा- विधि
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
साल 2022 की पहली ‘कालाष्टमी व्रत’ (Kalashtami Vrat) 25 जनवरी, यानी आज है। यह व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव जी (Lord Shiva) के काल स्वरूप भैरव देव और आदि शक्ति की पूजा-उपासना की जाती है। इस पर्व को अघोरी समाज के लोग बहुत धूमधाम से मनाते है। तंत्र-मंत्र सीखने वाले तांत्रिक ‘कालाष्टमी’ की रात को सिद्धि पूर्ण करते हैं।
ऐसी मान्यता है कि तांत्रिक साधक जादू-टोने की सिद्धि कालाष्टमी की रात्रि में ही करते हैं। इस दिन कालाष्टमी का व्रत विधि पूर्वक करने से जातक के जीवन से दुःख, दरिद्र, काल और संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानें ‘कालाष्टमी व्रत’ का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
सम्बंधित ख़बरें
कब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
फरवरी में इस दिन है कालाष्टमी का व्रत? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
कालसर्प दोष से मुक्ति का सबसे बढ़िया अवसर, 2026 पहली कालाष्टमी को कर लें ये उपाय
साल 2025 की अंतिम ‘कालाष्टमी’ आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 25 जनवरी दिन मंगलवार को प्रात: 07 बजकर 48 मिनट पर हो रहा हैं। यह तिथि 26 जनवरी दिन बुधवार को प्रात: 06 बजकर 25 मिनट तक मान्य है। इस साल का पहला ‘कालाष्टमी’ व्रत 25 जनवरी को रखा जाएगा।
‘कालाष्टमी’ के दिन ‘द्विपुष्कर योग’ और ‘रवि योग’ का संयोग बन रहा हैं। इस दिन ‘द्विपुष्कर योग’ प्रात: 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक है, वहीं ‘रवि योग’ सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक हैं। इसका शुभ मुहूर्त या अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है।
पूजा-विधि
इस दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ-सफाई कर गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान करें। इसके बाद अंजलि में पवित्र जल रख आमचन कर अपने आप को पवित्र करें। अब सर्वप्रथम सूर्य देव का जलाभिषेक करें। इसके पश्चात भगवान शिव जी के स्वरूप काल भैरव देव की पूजा पंचामृत, दूध, दही, बिल्व पत्र, धतूरा, फल, फूल, धूप-दीप आदि से करें। अंत में आरती अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं प्रभु से जरूर कहें।
व्रती इच्छानुसार, दिन में उपवास रख सकते हैं। शाम में आरती अर्चना के बाद फलाहार करें। इसके अगले दिन नित्य दिनों की तरह पूजा पाठ के बाद व्रत खोलें।
महत्व
‘कालाष्टमी’ का व्रत करने और काल भैरव की पूजा करने व्यक्ति को हर प्रकार के डर से मुक्ति मिलती हैं। उनकी कृपा से रोग-व्याधि दूर होते हैं। वह अपने भक्तों की संकटों से रक्षा करते हैं। उनकी पूजा करने से नकारात्मक शक्तियां पास नहीं आती हैं।
‘काल भैरव’ को भगवान शिव का अंश माना जाता है। ‘काल भैरव’ की उत्पत्ति भगवान शिव से ही हुई है। ‘काल भैरव’ को कलयुग का जागृत देव माना जाता है।
First kalashtami of the year 2022 know the right time and method of worship of bhairav dev
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Movie 2026: रणबीर कपूर ने ठुकराया था भगवान राम का रोल, पिता बनने के बाद बदल गया फैसला
Apr 01, 2026 | 09:46 AMनासिक में पुलिस की पहल रंग लाई, शिकायतकर्ताओं को वापस मिला 1.69 करोड़ की जब्त संपत्ति
Apr 01, 2026 | 09:41 AMट्रंप के बयान से दलाल स्ट्रीट में छाई हरियाली, सेंसेक्स 73,600 के पास खुला, निफ्टी भी 500 अंक के पार
Apr 01, 2026 | 09:37 AMअशोक खरात केस में बड़ा खुलासा, 45 दिग्गज नेताओं और डॉक्टर्स के नाम आए सामने, महाराष्ट्र में बवाल तय!
Apr 01, 2026 | 09:35 AMबंगाल चुनाव से पहले असनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर; भड़क उठे लोग
Apr 01, 2026 | 09:31 AMसिंहस्थ की तैयारी तेज, कुंभमेले को लेकर साधु-महंतों से मिले मंत्री गिरीश महाजन, विकास कार्यों पर चर्चा
Apr 01, 2026 | 09:25 AMअसम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














