

Flawless Base Makeup: त्योहारों पर मेकअप थोड़ा डिफरेंट और अट्रैक्टिव होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी लेयर अप्लाई किया जाए। कई बार ज्यादा फाउंडेशन, गलत स्किन प्रेप या ठीक से ब्लेंड न करने की वजह से बेस पैची और केकी नजर आने लगता है। खासकर फेस्टिव मेकअप में जब लंबे समय तक मेकअप लगाए रखना हो, तब बेस को सही तरीके से ब्लेंड करना बेहद जरूरी है।
सीधे फाउंडेशन लगाने की गलती न करें। सबसे पहले चेहरे को साफ करके अपनी स्किन टाइप के अनुसार, मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर स्किन बहुत ड्राई है तो खासतौर पर नाक, मुंह के आसपास और गालों जैसे हिस्सों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।
फेश मॉइस्चराइजर को अच्छी तरह एब्जॉर्ब होने दें। इसके बाद प्राइमर लगाएं। ऑयली स्किन पर टी-जोन में मैटिफाइंग प्राइमर और ड्राई स्किन पर हाइड्रेटिंग प्राइमर इस्तेमाल किया जा सकता है। सही स्किन प्रेप फाउंडेशन को ज्यादा स्मूद दिखाता है।
केकी बेस से बचने का सबसे आसान नियम है- कम प्रोडक्ट से शुरुआत करें। चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी लेयर लगाने के बजाय माथे, दोनों गाल, नाक और ठुड्डी पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा लगाएं। इसके बाद इसे चेहरे के सेंटर से बाहर की तरफ ब्लेंड करें।
अगर किसी जगह ज्यादा कवरेज चाहिए तो पूरे चेहरे पर दोबारा फाउंडेशन लगाने के बजाय सिर्फ उसी हिस्से पर दूसरी पतली लेयर लगाएं। मेकअप आर्टिस्ट भी पतली लेयर में फाउंडेशन लगाने और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे कवरेज बढ़ाते है।
फाउंडेशन को चेहरे पर रगड़ने या बार-बार स्वाइप करने के बजाय हल्के हाथों से टैप करते हुए ब्लेंड करें। ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल कर रही हैं तो उस पर हल्का पानी स्प्रे कर लें। नाक के किनारे, आंखों के नीचे और मुंह के आसपास खास ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर फाउंडेशन जल्दी जमा हो जाता है औऱ बेस भारी दिखता है।
फाउंडेशन का शेड चेहरे से बहुत ज्यादा अलग होने पर बेस अलग सा दिखता है। शेड को हाथ पर टेस्ट करने के बजाय जॉलाइन के आसपास चेक करना बेहतर होता है, ताकि चेहरे और गर्दन के बीच बहुत ज्यादा अंतर न दिखे।
फेस्टिव मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए पाउडर जरूरी हो सकता है, लेकिन पूरे चेहरे पर मोटी परत लगाने से बेस केकी दिख सकता है। इसलिए पाउडर को खासतौर पर टी-जोन, नाक, माथे या उन हिस्सों पर हल्के हाथ से लगाएं जहां ऑयल ज्यादा आता है।