ज़रूरत से ज्यादा दाल खाने से होते हैं बड़े नुकसान, इस अंग को कर सकता है डैमेज
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
प्रोटीन (Protein) से भरपूर दाल (Pulses) का सेवन स्वास्थ्य (Health) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बचपन (Childhood) से ही हम नानी-दादी से ये बातें सुनते आ रहे हैं, लेकिन ये भी बात सच है कि, किसी चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, दरअसल, अधिक मात्रा में दाल का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें जरूरत से ज्यादा दाल खाना किस तरह की परेशानियों का सामना कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दाल( Pulse) का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंत से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, डिहाइड्रेशन, थकान, जी मिचलाना, चिड़िचड़ापन महसूस होना, सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
अगर आप अधिक मात्रा में दाल का सेवन करते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी किडनी पर हो सकता है। अधिक दाल खाने से किडनी में स्टोन की भी समस्या हो सकती है। इसलिए उचित मात्रा में ही दाल का सेवन करें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी डाइट में बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो यह शरीर का वजन तेजी से बढ़ाता है। शरीर का वजन बढ़ने से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने की संभावना हो सकती है।
यदि आप गाउट (Gout) की बीमारी से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से बिना पूछे दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दाल में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
अगर आप दाल (Pulse) का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे गैस की परेशानी, एसिडिटी भी हो सकती है।
