Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

त्वचा के लिए कोलेजन प्रोटीन क्यों है जरूरी, आंवला बढ़ाएगा आपके शरीर में इसकी मात्रा और देगा ग्लोइंग स्किन, जानिए कैसे खाएं

आंवला को सुपरफूड कहा जाता है, इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्किन से लेकर शरीर तक के लिए अच्छा होता है। आंवला खाने से शरीर को मिलने वाला विटामिन-C एक एंजाइम की तरह काम करता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 12, 2025 | 01:35 PM

शरीर के लिए क्यों जरूरी है कोलेजन (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

हर कोई सुंदर और दमकती त्वचा चाहता है। हालांकि, कई कारणों के चलते ऐसा संभंव नहीं हो पाता है। बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान, खराब आदतें झुर्रियां, दानें और उड़ी हुई रंगत की वजह बनती हैं। ऐसे में खोई हुई रंगत को वापस लाने में कोलेजन अहम भूमिका है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोलेजन हमारी त्वचा को टाइट, झुर्रियों से मुक्त और हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे स्किन ढीली और बेजान दिखने लगती है।

ऐसे में अगर आप भी इसका कुछ विकल्प ढूंढ़ रही हैं, तो आंवला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आंवले को आप चटनी से लेकर फेस पैक तक कई तरह से अपने आहार और स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते है। आइए जानते हैं कैसे।

सम्बंधित ख़बरें

कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद

Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल

शरीर के लिए क्यों जरूरी है कोलेजन

आपको जानकारी के लिए, कोलेजन शरीर में पाया जाने वाला एक खास तरह का प्रोटीन होता है। ये खासकर स्किन, बाल, नाखून, हड्डियों, जोड़ों और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे त्वचा ढीली पड़ने लगती है और झाइयों और झुर्रियों की समस्या चेहरे पर दिखने लगती है।

आंवला खाने से बढ़ता है कोलेजन

आंवला को सुपरफूड कहा जाता है, इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्किन से लेकर शरीर तक के लिए अच्छा होता है। आंवला खाने से शरीर को मिलने वाला विटामिन-C एक एंजाइम की तरह काम करता है।

यह कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-C मिलता है, तो यह कोलेजन को तेजी से और बेहतर तरीके से बनने में मदद करता है। इसलिए कहा जाता है कि आंवला खाने से शरीर में कोलेजन बढ़ता है।

आपको बता दें, आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार बनी रहती है।

आंवला शरीर में कोलेजन को बढ़ाने के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

कोलेजन बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन इस तरह करें

कोलेजन बढ़ाने के लिए आप आंवला का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, जैसे कि-

इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा खाएं ।
आप चाहें तो ब्रेकफास्ट के बाद 10 से 15 मिली आंवला के जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें।

 

Eating amla increases collagen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 01:35 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Lifestyle News
  • Skin Care Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.