-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Easy Tips For Parents To Relieve Child Board Exam Stress
आपके बच्चे को सता रहा बोर्ड एग्जाम का डर, दोस्त बनकर ऐसे दूर करें डर
- Written By: दीपिका पाल

परीक्षा के तनाव ऐसे करें दूर ( Google)
नवभारत डिजिटल टीम : जैसा कि हम जानते है फरवरी के अंत तक बोर्ड परीक्षाएं (Board Exam) शुरू होने वाली हैं। छात्र के साथ ही पैरेंट्स भी परीक्षा को लेकर तैयारी करते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाला है और तैयारी होने के बाद भी परीक्षा या कम अंक आने का डर (Board Exam Stress) सता रहा है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। बच्चे के स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए (Stress Prevent Tips) आप अपने बच्चे के दोस्त बन सकते हैं और कुछ आसान टिप्स के साथ उनका तनाव कम कर सकते हैं।
बोर्ड एग्जाम के डर को ऐसे दूर करें पैरेंट्स
छात्र के साथ आप पैरेंट्स भी इन टिप्स का उपयोग करके आसानी से परीक्षा की तैयारी करवा सकते हैं। इसके लिए इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है….
1-परीक्षा को लेकर ओपन अंदाज में करें बात
सम्बंधित ख़बरें
Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी पढ़ाई में कमजोर है? इन 5 आसान ट्रिक्स से कंप्यूटर जैसी तेज होगी याददाश्त
Rajasthan Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
एग्जाम से पहले होती है घबराहट! ये 5 साइंटिफिक तरीके पढ़ाई में लाएंगे फोकस
Brain Foods: क्या होता है ब्रेन फूड, परीक्षा के समय बच्चों की डाइट में क्यों शामिल करना होता है जरूरी, हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए
छात्र के पैरेंट्स होने के नाते आप अपने बच्चे से परीक्षा को लेकर मन में आ रहे सवालों या डर को लेकर बात करें। दोस्त बनकर आप अपने बच्चे से बात करेंगे तो वे अपनी भावनाओं और तनाव को लेकर बताएगें। उन्हें परीक्षा को लेकर क्या परेशानी हो रही है। आप उनकी बातों को समझकर परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर सकते हैं। यहां पर बच्चे से परीक्षा को लेकर कोई दबाव ना बनाएं नहीं तो आपको अपनी समस्या बताने के बजाय बच्चा डर जाएगा।
2-पढ़ाई के बीच नया करना सिखाएं
टाइम टेबल के साथ बच्चे को पढ़ाई करने के लिए आपने तैयारी तो कर ली है, लेकिन लगातार पढ़ाई करने से बच्चा ऊब भी जाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए आप बच्चे को पढ़ाई के बीच कुछ नया करना सिखाएं। इसमें आप कुछ क्रिएटिव या गेम खेलने के लिए समय दें। लेकिन ख्याल रखें इसका भी समय तय हो ताकि, आधा घंटा रेस्ट करने के बाद फिर से बच्चा मन लगाकर पढ़ाई में लग जाए। कुछ नया सीखने से बच्चे का ऊबाऊपन दूर होगा और अच्छी तरह पढ़ने के लिए प्रेरित भी होगा।
3-आराम के लिए समय करें तय
अगर आपका बच्चा लगातार पढ़ाई करता है तो उसे तनाव हो जाएगा। इस समस्या से बचने के लिए आप पढ़ाई के बीच आराम करने का समय भी तय कर लें। अगर बच्चा ब्रेक लेकर पढ़ाई करता है तो वह सभी विषयों पर अच्छी तरह ध्यान दे पाएगा।
4-डांटने की बजाय करें प्रोत्साहित
अगर आपका बच्चा परीक्षा के लिए तनाव में है तो आप उसे पढ़ाई करने के लिए डांटने की बजाय प्रोत्साहित करने का प्रयास करें। आसपास के किसी बच्चे से तुलना करते हुए अपने बच्चे को डांटें नहीं। हमेशा बताएं कि आप अपनी प्रतिभा के साथ बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
Easy tips for parents to relieve child board exam stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMJahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
Jun 20, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














