ठंड में इस्तेमाल किए ऊनी कपड़ों को अगले मौसम के लिए ऐसे रखें सही-सलामत, जानिए कुछ टिप्स

Woolen Wear Care Tips, Lifestyle News
ऊनी कपड़ों को सलामत रखने के टिप्स (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: दो महीने की ठंड के बाद बसंत के आगमन के साथ मौसम बदलने लगता है और ठंड धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। सर्दियों के कपड़ों को टाटा बाय-बाय बोलने का वक्त आ जाता है। क्योंकि, सर्दियों के कपड़ों को गर्मियों के कपड़ों से ज्यादा देखरेख की जरूरत होती है।

जिसमें साफ-सफाई से लेकर पैकिंग और स्टोर करना तक हर एक चीज़ शामिल है। अगर आप सही तरीके से अपने स्वेटर्स और कोट को स्टोर करेंगे, तो अगली साल वैसे ही हालत में मिलेंगे। इसलिए बेहद जरूरी है इन्हें सही से स्टोर करना। ऐसे में आज हम आपको ऊनी कपड़ों को पैक करने का सही तरीका बता रहे हैं। इस तरह रखेंगे को कपड़े खराब नहीं होंगे।

इन टिप्स से रखें ऐसे सलामत

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऊनी कपड़ों यानी वूलन कपड़ों को रखने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धो लें। जिन कपड़ों को घर में धो सकें उन्हें वॉश कर लें और तेज धूप में अच्छी तरह सुखा लें। ड्राईक्लीन वाले कपड़ों को भी सुखाकर फिर रखें। कपड़ों को पैक करने से पहले चेक कर लें कोई कपड़ा गंदा या नमी वाला नहीं होना चाहिए।
  • ऊनी कपड़ों की सही से पैकिंग के साथ सही से स्टोर करना भी बेहद जरूरी है। स्टोरेज के लिए कोई भी ऐसी अलमारी या लाफ्ट से बचें, जो वॉशरूम के करीब हो। मॉइस्चर में लगने वाली फंगस कपड़ों को खराब कर सकती है। ड्राई अलमारी या लाफ्ट में इन्हें स्टोर करें।
  • ऊनी कपड़ों को स्टोर करते समय उनके बीच नेप्थलीन बॉल या नीम के पत्ते जरूर रखें। ये मॉइस्चर और किसी भी तरह के कीड़ों को लगने से बचाते हैं। सिलिका जेल के पैकेट भी रख सकते हैं। इसके अलावा, एक और ऑप्शन है तेज खुशबू वाले सोप बार। ये भी काम आते हैं।
  • कुछ लोग कपड़ों को प्लास्टिक के बैग्स में ऐसे ही पैक कर देते हैं, जिससे कपड़े खराब हो सकते हैं। वुलन कपड़ों को पहले अखबार या किसी पेपर में रैप करें और फिर किसी प्लास्टिक बैग के अंदर डालें। अगर आप एक साथ कपड़े रख रहे हैं तो बीच-बीच में पेपर जरूर लगा दें। इससे कपड़ों में सीलन, नमी या फंगस नहीं आएगी।
  • एक्सपर्ट्स की मानें तो, वुलन यानी गर्म कपड़ों को रखने के लिए आप अलग-अलग टाइप के कपड़ों को डिवाइट कर लें। इसके लिए आप प्लास्टिक के बैग्स का इस्तेमाल करें। आप इन्हें किसी सूखी और हवादार जगह पर स्टोर करें। इससे कपड़े निकालने और जरूरत पड़ने पर खोजने में आसानी होती है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com