No Bra Day: क्या ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का आकार बदलता है? जानिए 5 आम मिथकों की सच्चाई

Bra Wearing Myths: क्या ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ता है या उनमें ढीलापन आने लगता है? जानिए ब्रा पहनने, बिना ब्रा रहने और रात में ब्रा पहनकर सोने से जुड़े 5 आम मिथकों की सच्चाई।
Does wearing bra change breast shape myths
नो ब्रा डेफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ब्रा ब्रेस्ट को सपोर्ट देती है, लेकिन उनका आकार स्थायी रूप से नहीं बदलती।

  • ब्रेस्ट का आकार और ढीलापन उम्र, हार्मोन, जेनेटिक्स और वजन से प्रभावित होते हैं।

  • सही फिटिंग वाली ब्रा चुनें और ब्रेस्ट में असामान्य बदलाव होने पर डॉक्टर से मिलें।

No Bra Day 2026: ब्रा महिलाओं के डेली वियर का हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर कई सवाल भी मन में उठते हैं, जैसे किसी को लगता है कि रोज ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ सकता है, तो किसी को लगता है कि बिना ब्रा रहने से ब्रेस्ट में ढीलापन आ जाता है। कुछ महिलाएं रात में ब्रा पहनकर सोती हैं, ताकि ब्रेस्ट का आकार बना रहे।

असल में, ब्रा का मुख्य काम ब्रेस्ट को सपोर्ट देना और कपड़ों के नीचे बेहतर फिट देना है। इसे पहनने से ब्रेस्ट का लुक कुछ समय के लिए अलग दिख सकता है, लेकिन इससे उनके साइज में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होता है। ब्रेस्ट का आकार और बनावट उम्र, हार्मोन, जेनेटिक्स, गर्भावस्था और वजन में बदलाव जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है।

आइए जानते हैं ब्रा से जुड़े 5 आम मिथकों की सच्चाई-

रोज ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है

ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का आकार स्थायी रूप से नहीं बढ़ता। पुश-अप या पैडेड ब्रा ब्रेस्ट को ज्यादा भरा हुआ दिखा सकती है, जबकि सही सपोर्ट वाली ब्रा उन्हें बेहतर आकार देती है। ब्रेस्ट का आकार मुख्य रूप से जेनेटिक्स, हार्मोन और शरीर में फैट की मात्रा से प्रभावित होता है। पीरियड्स के आसपास हार्मोनल बदलाव के कारण ब्रेस्ट में अस्थायी सूजन या भारीपन भी महसूस हो सकता है। गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान भी स्तन के आकार में बदलाव आता है।

ब्रा न पहनने से ब्रेस्ट ढीला होता है

बिना ब्रा रहने से अपने आप ब्रेस्ट में ढीलापन आने लगता है, ऐसा नहीं है। ब्रा पहनने पर ब्रेस्ट को बाहरी सपोर्ट मिलता है, जबकि उसे उतारने पर ब्रेस्ट अपनी नेचुरल शेप में आ जाते हैं। समय के साथ ब्रेस्ट की स्किन और उन्हें सहारा देने वाले टिश्यू में बदलाव आ सकते हैं। उम्र बढ़ना, प्रेग्नेंसी और वजन में उतार-चढ़ाव जैसे कारण भी इसमें भूमिका निभाते हैं।

रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट का आकार बना रहता है

रात में ब्रा पहनकर सोना जरूरी नहीं है। इससे ब्रेस्ट का आकार स्थायी रूप से बना रहता है या ढीलापन रुक जाता है, यह एक बड़ा मिथक है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में भारीपन, सेंसेटिविटी या दर्द महसूस होता है। ऐसे में मुलायम और आरामदायक ब्रा पहनकर सोने से उन्हें सहारा मिलता है। वहीं, कुछ महिलाओं को बिना ब्रा सोना ज्यादा आरामदायक लगता है। यह किसी की व्यक्तिगत पसंद हो सकती है।

टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट छोटे हो जाते हैं

टाइट ब्रा ब्रेस्ट को दबाकर उनका आकार कपड़ों के नीचे कुछ अलग दिखा सकती है, लेकिन इससे ब्रेस्ट के नेचुरल साइज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि, गलत साइज की ब्रा पहनने से असुविधा, त्वचा पर लाल निशान, रगड़, कंधों पर दबाव और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बहुत टाइट बैंड या गलत कप साइज के कारण ब्रा पूरे दिन असहज महसूस होती है।

अंडरवायर या रोज ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

ब्रा पहनने, अंडरवायर ब्रा इस्तेमाल करने या रात में ब्रा पहनकर सोने को ब्रेस्ट कैंसर के खतरे के रूप में देखा जाता है। यह दावा लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन ब्रा पहनने और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम के बीच कोई संबंध नहीं है।

अंडरवायर ब्रा कुछ महिलाओं को बेहतर सपोर्ट देती है। अगर उसका आकार सही नहीं है या वायर त्वचा में चुभता है, तो दर्द और असुविधा हो सकती है। ऐसे में सही फिटिंग या बिना अंडरवायर वाला विकल्प चुनना बेहतर है।

Does wearing bra change breast shape myths
Celebrity Beauty Treatment: सैल्मन डीएनए फेशियल से ग्लूटाथियोन ड्रिप तक, कितने असरदार हैं ये ब्यूटी ट्रीटमेंट?

ब्रेस्ट हेल्थ के लिए ब्रा चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • सही साइज चुनें: बैंड शरीर पर स्थिर रहे, लेकिन सांस लेने या हाथ उठाने में परेशानी न हो।

  • अपने काम के हिसाब से ब्रा चुनें: रोजमर्रा के लिए आरामदायक ब्रा और तेज वर्कआउट के लिए अच्छी सपोर्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा चुनें।

  • दर्द को नजरअंदाज न करें: ब्रा पहनने पर लगातार दर्द, रगड़ या त्वचा में जलन हो, तो उसकी फिटिंग और फैब्रिक बदलें।

  • ब्रेस्ट में बदलाव पर ध्यान दें: अचानक आकार बदलना, गांठ महसूस होना या त्वचा और निप्पल में नया बदलाव दिखना डॉक्टर से सलाह लेने का कारण है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com