रीता राय सागर
रोज थोड़ा चलना जरूरी है। लंबे समय तक बैठे रहने से बचें। वॉक, योग, साइकिल या एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें।
क्रैश डाइट नहीं, बैलेंस मील जरूरी है। खासकर मेनोपॉज के बाद अधिक वजन ब्रेस्ट कैंसर के के लिए खतरा बन सकता है।
शराब से दूरी बनाए रखना बेहतर है। शराब का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। कैंसर की रोकथाम और सेहत के लिहाज से शराब के सेवन से बचना चाहिए।
सिगरेट-बीड़ी से दूरी बनाएं रखें। तंबाकू कई तरह के कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, पूरे शरीर की सेहत के लिए नशीले पदार्थों का सेवन खतरनाक है।
आपकी थाली पोषण से भरपूर होनी चाहिए। सब्जियां, फल, दाल, साबुत अनाज और नट्स को जगह दें। पौष्टिक खाना स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है।
मां और बच्चे, दोनों के लिए स्तनपान फायदेमंद होता है। WHO के अनुसार स्तनपान कराने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर का जोखिम कम होता है।
हर किसी के लिए ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम एक जैसा नहीं होता है। उम्र और फैमिली हिस्ट्री भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है।
ब्रेस्ट में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें। अपने शरीर में होने वाले बदलाव को लेकर जागरूक रहें। कुछ असामान्य महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
आज से ही हेल्दी रूटीन, एक्टिव रहना, संतुलित खाना खाना और शराब-तंबाकू से दूरी बनाएं रखें। समय-समय पर जांच और मेडिकल सलाह को तवज्जो दें।