Inner Wear Mistakes: परफेक्ट आउटफिट भी बिगाड़ सकती हैं ब्रा से जुड़ी ये गलतियां, चुनते समय रखें ध्यान

रीता राय सागर

गलत साइज का चुनाव

बहुत टाइट या ढीली फिटिंग कपड़ों के ऊपर लुक खराब कर सकती है। सही साइज चुनना कंफर्ट और फिटिंग दोनों के लिए जरूरी है।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

स्ट्रैप बहुत टाइट रखना

अगर कंधे पर स्ट्रैप के निशान पड़ रहे हैं या बार-बार असहज महसूस हो रहा है तो फिटिंग चेक करें। स्ट्रैप ऐसा हो जो सपोर्ट दे।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

हर आउटफिट के साथ सेम स्टाइल

डीप नेक, ऑफ-शोल्डर और बैकलेस आउटफिट के लिए सामान्य डिजाइन हमेशा सही नहीं बैठता। कपड़े की नेकलाइन और कट के हिसाब से इनर लेयर का चयन करें।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

हल्के कपड़ों के साथ गलत रंग

सफेद या पेस्टल कपड़ों में अंदर की लेयर का रंग उभर सकता है। ऐसे आउटफिट के साथ रंग और फैब्रिक का चुनाव सोच-समझकर करें। न्यूड कलर हर आउटफिट के लिए सेफ है।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

फिटेड कपड़ों में लाइन दिखना

बहुत मोटी किनारी या गलत फिटिंग वाले इनरवियर की लाइन फिटेड ड्रेस के ऊपर नजर आ सकती है। बॉडी-फिटिंग आउटफिट के साथ स्मूद फिनिश वाली लेयर बेहतर रहती है।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

बहुत पुरानी फिटिंग पहनते रहना

समय के साथ इलास्टिक और फैब्रिक की पकड़ कमजोर हो जाती है। अगर कपड़े पहनने के बाद सपोर्ट या फिट पहले जैसा महसूस नहीं हो रहा, तो उसे बदल दें।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

सिर्फ लुक नहीं, आराम भी जरूरी

कंधे, पीठ या त्वचा पर लगातार दबाव महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें। सही फिटिंग का मतलब ऐसा सपोर्ट है जिसमें आप लंबे समय तक आराम से रह सकें।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

सही फिटिंग से निखरेगा पूरा लुक

सही साइज, आरामदायक फिटिंग और आउटफिट के हिसाब से सही स्टाइल जैसी छोटी बातों से आपका पूरा लुक ज्यादा साफ और बेहतर नजर आ सकता है।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

कपड़ों की फिटिंग जरूर चेक करें

तैयार होने के बाद शीशे में आगे और साइड से अपना आउटफिट जरूर देखें। कंधे, नेकलाइन और कपड़े की स्मूद फिटिंग पर ध्यान दें।

इनरवियर मिस्टेक | Source: Pinterest

Flower Vase खरीदने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये 10 खूबसूरत DIY डिजाइन

swipe Up