क्या चावल का पानी चेहरे पर लगाने से आता है ग्लो? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
Rice Water For Face: चावल का पानी त्वचा की देखभाल के लिए एक घरेलू नुस्खे के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है। माना जाता है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को ग्लो और टोन सुधारने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
चावल का पानी और चमकती स्किन (सौ. फ्रीपिक)
Rice Water For Skin: बेदाग और चमकती त्वचा के लिए आजकल कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स का बोलबाला है। इनमें सबसे खास है राइस वाटर यानी चावल का पानी। लेकिन क्या यह वाकई काम करता है या सिर्फ एक मिथक है। स्किन एक्सपर्ट्स और सदियों पुराने नुस्खे बताते हैं कि यह पानी किसी जादू से कम नहीं है।
चावल के पानी में विटामिन बी, सी, ई और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फेरुलिक एसिड एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही, यह त्वचा के खुले रोमछिद्रों को कसने और रंगत को निखारने में मदद करता है।
राइस वाटर टोनर
चावल को आधे घंटे भिगोकर उसके पानी को छान लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भरें और चेहरे को धोने के बाद टोनर की तरह इस्तेमाल करें। अगर आप इसे 1-2 दिन के लिए बाहर छोड़ दें तो इसके पोषक तत्व और बढ़ जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
फेस पैक के साथ
बेसन या मुल्तानी मिट्टी में साधारण पानी की जगह चावल का पानी मिलाएं। यह फेस पैक चेहरे की गहराई से सफाई करता है और प्राकृतिक निखार लाता है।
यह भी पढ़ें:- Holi Hair Care: होली खेलने से पहले बना लें ये हेयरस्टाइल, स्टाइलिश लुक के साथ रखें बालों का ख्याल
आइस क्यूब मसाज
चावल के पानी को आइस ट्रे में जमा लें। सुबह उठने के बाद एक राइस वाटर क्यूब से चेहरे की मसाज करें। यह पफीनेस (सूजन) को कम करता है और इंस्टेंट ग्लो देता है।
कितने दिनों में दिखता है असर
स्किन केयर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी प्राकृतिक नुस्खे का असर रातों-रात नहीं दिखता। अगर आप रोजाना दिन में दो बार चावल के पानी का उपयोग करते हैं तो 7 से 10 दिनों के भीतर आपको अपनी त्वचा की बनावट में सुधार और हल्का ग्लो नजर आने लगेगा। दाग-धब्बे कम होने में कम से कम 3-4 हफ्ते का समय लग सकता है।
सावधानी भी है जरूरी
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो चावल के पानी के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
- चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।
- चावल को भिगोने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें ताकि कीटनाशक या गंदगी निकल जाए।
