सुबह-सुबह ये काम करें, अड़चनें होंगी दूर और घर में सुख-समृद्धि आने के बनेंगे योग
- Written By: नवभारत डेस्क
माता लक्ष्मी
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। अगर, इसका पालन सही ढंग से किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन खुशियों का आगमन होता है। वहीं, सुबह किए जाने कुछ ऐसे काम हैं, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालते हैं।
अगर कोई जातक इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर ले, तो उसे धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। आइए जानें वे कौन से काम हैं, जिन्हें करने से जातक को धन, वैभव और समृद्धि मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन सुबह उठते ही पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों को देखना चाहिए। मान्यता है कि, दोनों हाथों की हथेली में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद आपके ऊपर बनाए रखती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि, घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी और चमेली का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य का आगमन होता है और व्यक्ति को सुबह उठकर इन पौधों के दर्शन जरूर करना चाहिए।
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, यदि आप नियमित रूप से सुबह उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर गौ माता की पूजा करते हैं और उन्हें रोटी खिलाते हैं, तो इससे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। गौ माता की सेवा करने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कहते हैं, स्नानादि से निवृत्त होने के बाद सबसे पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। आप चाहें तो हल्दी का भी छिड़काव कर सकते हैं। इसके छिड़काव से घर में सुख समृद्धि आती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।
वास्तु के हिसाब से ऐसी मान्यता है कि, घर के मुख्य को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मुख्य द्वार पर आटे या फिर रंग से छोटी सी रंगोली बनाएं। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा भी घर के अंदर प्रवेश करती हैं।
अगर आप सुबह-सुबह उठकर रंगोली नहीं बना सकते हैं, तो घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर या कुमकुम से ॐ और शुभ-लाभ लिखें। इससे आपके घर कभी किसी प्रकार का रोग दस्तक नहीं देगा और आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।
