आईब्रो बनवाने बनाने के साथ ही कर लें ये काम, नहीं निकलेंगे दाने
जब आप थ्रेडिंग कराती हैं, तो यह बहुत ज्यादा दर्द होता है और इससे बाल खिंचते हैं, जिससे दाने होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिनको ट्राई करने के बाद आपको आइब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने नहीं होंगे।
- Written By: सीमा कुमारी
आईब्रो बनवाने बनाने के साथ ही कर लें ये काम
Eyebrow care tips : आईब्रो थ्रेडिंग हर लड़की व महिला की ब्यूटी रूटीन का अहम हिस्सा है। क्योंकि शेप्ड आइब्रो से आपके चेहरे के फीचर और शार्प्ड नजर आते हैं। भौहों को शेप मिलने के बाद चेहरा और खिल जाता है। ऐसे में जब आप थ्रेडिंग कराती हैं, तो यह बहुत ज्यादा दर्द होता है और इससे बाल खिंचते हैं, जिससे दाने होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिनको ट्राई करने के बाद आपको आइब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने नहीं होंगे। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपाय-
थ्रेडिंग के बाद क्यों निकल आते हैं दाने
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। उनके फेस पर यह समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको थ्रेडिंग के बाद फेस पर दाने उभर आते हैं, तो आप आइब्रो बनवाने के तुरंत बाद गुलाबजल अप्लाई कर लीजिए।
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari: क्या चेहरे की झाइयों ने छीन ली है चमक? फिटकरी के इस नुस्खे से लौट आएगी चेहरे की रंगत
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
रोज वॉटर से चेहरा धोने के अलावा आप इसे उंगलियों से अपनी भौंहों पर भी लगा सकती हैं। इससे आपके फेस को ठंडक मिलेगी और पिंपल की भी समस्या दूर होगी।
वहीं, थ्रेडिंग करवाने के बाद स्टीम ट्रीटमेंट बिल्कुल न लें। क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल आपके फेस पर और भौहों के अगल बगल दाने उभार सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वालों को तो विशेष रूप से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-ये नुस्खे नीरस हो रहे वैवाहिक जीवन में भर देंगे नई मिठास, आज़मा कर देख लें
थ्रेडिंग के बाद आपको अपने चेहरे पर क्रीम या लोशन लगाना चाहिए । आप दालचीनी पानी की भी मदद ले सकती हैं। इससे जलन और पिंपल्स होने का जोखिम कम होता है। यह आपकी त्वचा पर नमी बनाए रखने का काम करेगा।
बता दें, थ्रेडिंग के बाद आप बर्फ भी रगड़ सकती हैं, इससे भी पिंपल निकलने की चांसेस कम हो जाते हैं।
थ्रेडिंग के बाद स्किन इरिटेशन से बचने के लिए एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं। आप एलोवेरा जेल में पपीते का जेल, केले का जेल या खीरे का जेल बनाकर मिक्स कर लें और फिर उसे ठंडा करके आइब्रो के ऊपर लगाएं इससे भी आपको बहुत ज्यादा राहत मिलेगी।
