Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैरिड कपल हों या लव बर्ड्स, Valentine Week में घड़ी गिफ्ट करने से ब्रेकअप का खतरा, जानिए और कौन सी चीजें भूलकर भी न करें गिफ्ट

वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए, वरना इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 05, 2025 | 04:21 PM

वैलेंटाइन डे गिफ्ट (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Valentine’s Day 2025: वैलेंटाइन वीक बस कुछ दिन में शुरू होने वाला है। वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही हर तरफ प्यार का माहौल होता है। वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। ‘वैलेंटाइन डे’ किसी भी प्रेमी-जोड़े के लिए बेहद ही खास दिन होता है। चाहे अनमैरिड कपल्‍स हो या मैरिड कपल्‍स हो। इस दिन को जितना अनमैरिड कपल्‍स इंज्‍वॉय करते हैं, उतना ही मैरिड कपल्‍स भी।

वैलेंटाइन डे पर यदि आप भी अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। दरअसर, शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें गिफ्ट के रूप में देने से कपल्स के बीच दरार आ सकती है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों को उपहार में नहीं देना चाहिए।

अपने पार्टनर को भूलकर भी गिफ्ट ना करें ये चीजें :

सम्बंधित ख़बरें

Valentine’s Day पर गर्लफ्रेंड को भूल से भी न दें ‘ऐसे’ गिफ्ट्स, वरना सब गुड़ गोबर हो जाएगा

Singles क्या करें Valentine day पर? यहां है मोहब्बत इज़हार करने के कुछ खास तरीके

Valentine’s Day 2026: उपहार नहीं, राशि से जीतें पार्टनर का दिल; मेष से मीन तक के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

Anti-Valentine Week: स्लेप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक अब उतरेगा प्यार का बुखार, जान लीजिए हर दिन की अलग खासियत

ताजमहल देने से बचें

ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। लेकिन, इसे कभी भी अपने प्रेमी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। शीशे में बंद ताजमहल को गिफ्ट के रूप में पार्टनर को देने से रिश्तों में तनाव बढ़ता है। इसके अलावा घर में ताजमहल रखना भी अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे परिवारवालों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं।

काला कपड़ा न करें गिफ्ट

हर किसी का अपना एक पसंदीदा रंग होता है। ऐसे में कुछ लोगों को काला रंग बहुत ही पसंद होता हैं। उन्हें काले कपड़े पहनना पसंद होता हैं। हालांकि पसंद के बावजूद भी पार्टनर को काला कपड़ा गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे रिश्ते में कड़वाहट पैदा होती है।

घड़ी न करें गिफ्ट

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में अपने पार्टनर को घड़ी नहीं देनी चाहिए। इससे उनका भाग्य कमजोर होगा, जिसके कारण रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। इसके अलावा ब्रेकअप होने की भी संभावना बढ़ जाती है।

रूमाल न करें गिफ्ट

कुछ लोग होते हैं, जो कि अपने पार्टनर को किसी खुशी के मौके पर रूमाल गिफ्ट करते है। लेकिन रूमाल को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए, क्योंकि यह माना जाता है कि रूमाल को गिफ्ट देने से रिश्ते में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में अपने पार्टनर को रूमाल न दें।

लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें- 

कांच की चीजें न करें गिफ्ट

गिफ्ट में कांच की चीजें नहीं देनी चाहिए। कांच का सामान थोड़ी-सी भी लापरवाही के कारण टूट सकता है और कांच का टूटना अशुभ भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कांच की चीजों को गिफ्ट में देने से रिश्ते कमजोर होते हैं। इसलिए वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में अपने पार्टनर को कांच चीजें न दें।

Do not give these things to your partner on valentine s day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 04:21 PM

Topics:  

  • Gifts On Valentine Day
  • Valentine Day 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.