इस Valentine Day फूल नहीं, दें स्मार्ट गिफ्ट, कम बजट में दिल जीतने वाले 10 टेक आइडिया जो पार्टनर को आएंगे पसंद
Valentine Day Gadget Gift Ideas: वैलेंटाइन डे बस आने ही वाला है। अगर आप हर साल की तरह सिर्फ फूल और चॉकलेट देने का सोच रहे हैं, तो इस बार कुछ अलग कीजिए। आज का दौर मॉडर्न लाइफस्टाइल का है।
- Written By: सिमरन सिंह
Gadgets Gift For Valentine (Source. Design)
Budget Friendly Gadgets Gift For Valentine: वैलेंटाइन डे बस आने ही वाला है। अगर आप हर साल की तरह सिर्फ फूल और चॉकलेट देने का सोच रहे हैं, तो इस बार कुछ अलग कीजिए। आज का दौर मॉडर्न लाइफस्टाइल का है, ऐसे में गिफ्ट भी थोड़ा स्मार्ट होना चाहिए। अगर आप कम बजट में ऐसा तोहफा ढूंढ रहे हैं जो दिल को छू जाए और रोज काम भी आए, तो ये 10 टेक गिफ्ट आइडिया आपके लिए परफेक्ट हैं।
पर्सनलाइज्ड फोन केस: छोटा गिफ्ट, बड़ी याद
फोन केस भले ही आम चीज लगे, लेकिन जब उस पर आपकी दोनों की फोटो, कोई खास तारीख या प्यारा मैसेज हो, तो वह बेहद खास बन जाता है। यह ऐसा तोहफा है जो हर दिन आपके प्यार की याद दिलाएगा।
स्मार्टवॉच: सेहत और स्टाइल दोनों
स्मार्टवॉच आज के समय का ट्रेंडी गिफ्ट है। इससे हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग और मैसेज नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Apple Watch और Galaxy Watch जैसे प्रीमियम विकल्प मौजूद हैं, वहीं Lava ProWatch और CMF Watch जैसे किफायती ऑप्शन भी बाजार में उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
स्मार्ट रिंग: प्यार के साथ हेल्थ ट्रैकिंग
अंगूठी तो वैलेंटाइन का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन स्मार्ट रिंग इसे और खास बना देती है। Galaxy Ring और Noise Luna Ring जैसे विकल्प फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग में मदद करते हैं।
पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर: म्यूजिक लवर्स के लिए
अगर आपके पार्टनर को गाने सुनना पसंद है, तो पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर बेहतरीन विकल्प है। यह 500 रुपये से शुरू हो जाते हैं। Boult Audio और Portronics जैसे ब्रांड अच्छे विकल्प देते हैं।
वायरलेस ईयरबड्स या हेडफोन: हर पल म्यूजिक
वर्कआउट हो या ट्रैवल, वायरलेस ईयरबड्स हर जगह काम आते हैं। Sonos Ace, Apple AirPods Max और Samsung Galaxy Buds 3 Pro प्रीमियम ऑप्शन हैं। बजट में Mivi, Boult, Boat और Nothing भी अच्छे विकल्प हैं।
डिजिटल फोटो फ्रेम: यादों को दें नया रूप
अपनी खास तस्वीरों को डिजिटल फोटो फ्रेम में डालकर स्लाइड शो के रूप में गिफ्ट करें। यह हर दिन पुरानी यादों को ताजा करेगा।
मिनी प्रोजेक्टर: घर पर मूवी डेट
मिनी प्रोजेक्टर से आप घर की दीवार को ही थिएटर बना सकते हैं। रोमांटिक मूवी नाइट के लिए यह शानदार गिफ्ट है।
इंस्टेंट कैमरा: यादें तुरंत कैद
रेट्रो स्टाइल इंस्टेंट कैमरा से फोटो खींचते ही प्रिंट मिल जाता है। यह यादों को खास अंदाज में सहेजने का तरीका है।
ये भी पढ़े: Galaxy S26 सीरीज पर 25 फरवरी से प्री-रिजर्वेशन शुरू, कम पैसे में 50,000 जीतने का मौका
स्ट्रीमिंग सर्विस सब्सक्रिप्शन
अगर आपके पार्टनर को फिल्में या म्यूजिक पसंद है, तो Netflix, Spotify या Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी बढ़िया तोहफा हो सकता है।
स्मार्ट मग और पोर्टेबल चार्जर: छोटे लेकिन काम के
स्मार्ट मग पेय को सही तापमान पर रखता है, जबकि पोर्टेबल चार्जर सफर के दौरान बैटरी खत्म होने की चिंता दूर करता है। ये दोनों ही उपयोगी और सोच-समझकर दिए गए गिफ्ट साबित होते हैं।
