छत्रपति संभाजीनगर में छाया कपल्स ग्लो रिंग का जादू; गिफ्ट शॉप्स में बढ़ी डिजिटल लव रिंग की डिमांड
Sambhajinagar Glow Ring: वैलेंटाइन वीक में छत्रपति संभाजीनगर के बाजारों में ‘100 भाषाओं में I Love You’ दिखाने वाली कपल्स ग्लो रिंग युवाओं की पसंद बन गई है। कीमत मात्र ₹149 है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Digital Gifts: छत्रपति संभाजीनगर फरवरी माह के साथ ही शहर में वैलेंटाइन वीक की रौनक बढ़ गई है। 7 से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह में प्रेमी युगल ही नहीं, बल्कि मित्रों व परिवार के सदस्यों के प्रति स्नेह व्यक्त करने की परंपरा भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
‘आई लव यू’ संदेश को 100 भाषाओं में दशनेि वाली ‘कपल्स गलं रिंग’ युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। बाजार में पारंपरिक उपहार जैसे फूल, चॉकलेट व सॉफ्ट टॉय के साथ अब यह अनूठी डिजिटल अवधारणा वाली अंगूठी भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
इस रिंग में ‘आई लव यू” संदेश को सौ अलग अलग भाषाओं में प्रदर्शित किए जाने से वह प्रेम व्यक्त करने का अलग और यादगार माध्यम बन रही है। वैलेंटाइन वीक के दौरान शहर के गिफ्ट शॉप्स में इस रिंग की मांग में अच्छी-खासी वृद्धि देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
वैश्विक युद्ध के बीच सुरक्षित है भारत की ऊर्जा सप्लाई, देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन
निदा खान की गिरफ्तारी तो कल्पना खरात क्यों बाहर? सुषमा अंधारे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
फ्रेंडली कीमत 149 रुपए होने के चलते कॉलेज जाने वाले युवाओं, कामकाजी युवतियों व सामान्य ग्राहकों के बीच भी इसकी खरीद बढ़ी है। उपहार के रूप में यह रिंग न केवल प्रेम का प्रतीक मानी जा रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक व भावनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम भी बनकर उभर रही है।
प्लास्टिक गोल्ड रोज व रोज गोल्ड में उपलब्ध
फरवरी शुरू होते ही शहर के बाजारों में सजावट व उपहारों की खरीदारी तेज हो जाती है। विभिन्न गिफ्ट शॉप्स व मॉल्स में वैलेंटाइन थीम पर विशेष सजावट की गई है। युवा अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग उपहार चुनकर अपने प्रियजनों के प्रति भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-एडवांस एक्सपो में MASIA का परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर संभाजीनगर का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने मिला है। ‘प्लास्टिक गोल्ड रोज व रोज गोल्ड’ मटेरियल में उपलब्ध 100 भाषाओं में ‘आई लव यू’ लिखी यह कपल्स गर्ल रिंग ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है।
