DIY Lip Balm: सर्दियों में रूखे और फटे होंठों को सॉफ्ट बनाने के लिए, घर पर इन 5 तरीकों से बनाएं लिप बाम

Lip Balm at Home: सर्दियों में ठंडी हवा के कारण होंठ रूखे और फटने लगते हैं। ऐसे में शहद, चुकंदर, गुलाब और बीवैक्स की मदद से घर पर 5 तरह के DIY Lip Balm बना सकती हैं। जानें बनाने का आसान तरीका।
Diy lip balm recipes winter dry chapped lips rrs05
लिप बाम फोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्दियों में रूखे और फटे होंठों के लिए घर पर बनाएं 5 तरह के लिप बाम।

  • शहद, चुकंदर, गुलाब और नारियल तेल से तैयार करें लिप बाम।

  • बीवैक्स की मदद से बनाएं होंठों को सॉफ्ट बनाने वाला लिप बाम।

Homemade Lip Balm: सर्दियों की ठंडी हवा से सिर्फ त्वचा ही ड्राई नहीं होती है, बल्कि होंठ भी ड्राई होने लगते हैं। ठंड के मौसम में होंठ रूखे, बेजान और फटे हुए नजर आने लगते हैं। कई बार होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और स्माइल करने या कुछ खाने पर दर्द महसूस होता है। ऐसे में होंठों को मॉइस्चराइज रखना जरूरी है।

होंठो को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से लिप बाम बना सकती हैं। शहद, चुकंदर, गुलाब की पंखुड़ियां, नारियल तेल और बीवैक्स जैसी चीजों से अलग-अलग तरह के लिप बाम बनाए जा सकते हैं।

शहद और वैसलीन से बनाएं लिप बाम

शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। वहीं वैसलीन होंठों की नमी को लॉक करता है। इसे बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में एक चम्मच वैसलीन लें और आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर साफ और सूखे छोटे कंटेनर में भर लें। इस लिप बाम को रात में सोने से पहले होंठों पर लगा सकती हैं।

चुकंदर से बनाएं टिंटेड लिप बाम

अगर आप होंठों को नमी देने के साथ हल्का गुलाबी रंग भी देना चाहती हैं, तो चुकंदर से लिप बाम तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस करके उसका थोड़ा रस निकाल लें। एक छोटी कटोरी में एक चम्मच वैसलीन लें। इसमें चुकंदर के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे कम मात्रा में बनाएं और फ्रिज में रखें।

गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं लिप बाम

गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार लिप बाम हल्की खुशबू और खूबसूरत रंग के लिए पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब एक चम्मच वैसलीन में थोड़ा सा गुलाब पाउडर मिलाएं। इसमें कुछ बूंदें बादाम का तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे कंटेनर में भर लें।

नारियल तेल से बनाएं मॉइस्चराइजिंग लिप बाम

नारियल तेल त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। सर्दियों में रूखे होंठों की देखभाल के लिए इससे लिप एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक चम्मच वैसलीन मिलाएं। दोनों चीजों को हल्का गर्म करके पिघला लें। अच्छी तरह मिलाकर साफ और सूखे कंटेनर में डाल दें।

Diy lip balm recipes winter dry chapped lips rrs05
Skincare Myths vs Facts: चेहरे पर बर्फ लगाने से लेकर रोज एक्सफोलिएशन तक, इन बातों का जानें सच

बीवैक्स से तैयार करें लिप बाम

बीवैक्स इस्तेमाल कई तरह के लिप बाम बनाने में किया जाता है। एक छोटी कटोरी में एक चम्मच बीवैक्स लें। इसमें एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। अब डबल बॉयलर की मदद से सभी चीजों को पिघलाकर मिक्स कर लें।