धुनुची डांस (सौ.सोशल मीडिया)
Durga Puja 2024: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा का नाम सुनते ही हर किसी को कोलकाता का भव्य नजारा याद आ जाता हैं जहां पर इस पूजा की नवरात्रि के आठवें दिन काफी धूम होती है। बंगाल में दुर्गा पूजा का महोत्सव दुनिया में काफी प्रसिद्ध हैं जो इस साल यहां पर 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान बंगाल की हर गली में आपको दुर्गा माता के पंडाल देखने को मिल जाएंगे।
इस दौरान बंगाल में भव्य आयोजन देखने के लिए मिलता हैं बंगाली समाज बड़े शानदार और सही ढंग से रीति-रिवाज को पूरा करते है। वैसे तो दुर्गा पूजा में कई परंपराएं और नियम होते हैं लेकिन आपने बंगाली महिलाओं और कन्याओं को एक अलग तरह का नृत्य करते देखा होगा जिसमें धुनी लेकर डांस करते है। इसे धुनुची नृत्य (Dhunuchi Dance) कहते हैं जो काफी प्रसिद्ध है।
दुर्गा पूजा के अवसर पर धुनुची नृत्य किया जाता हैं जो पांपरिक नृत्य में से एक हैं। इस खास नृत्य में महिलाएं या नर्तक एक धुनुची नामक बर्तन को अपने सिर पर संतुलित करते हुए नृत्य करता हैं यह आसान नृत्य नहीं हैं क्योंकि इसमें धुनुची मिट्टी का बना एक बर्तन होता है, जिसमें धूप, नारियल की जटाएं और अन्य हवन सामग्रियां जलाई जाती हैं, जिससे बड़ी लुभावनी खुशबू आती है। इस धुनुची को लेकर देवी को प्रसन्न किया जाता है। यहां पर दुर्गा पूजा की शुरुआत सप्तमी से होती हैं और महानवमी के दिन तक की जाती हैं इस दौरान नृत्य किया जाता है। नर्तक धुनुची को अपने सिर पर संतुलित करते हुए अलग-अलग मुद्राओं में नृत्य करते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। कई लोग इसे मुंह से पकड़कर भी डांस करते है।
ये भी पढ़ें- 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा विश्व कपास दिवस, जानिए कितने आरामदायक होते हैं इससे तैयार कपड़े
यहां पर धुनुची नृत्य के पीछे एक कथा प्रचलित हैं। कहा जाता हैं कि, देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध करने से पहले अपनी शक्तियों को और बढ़ाने के लिए धुनुची नृत्य किया था। तभी से इस नृत्य की शुरुआत हुई थी, जिसे भक्तजन आजतक करते आ रहे हैं। इसके अलावा, एक मान्यता ये भी है कि धुनुची में जलाई गई धूप और चावल देवी दुर्गा को प्रसन्न करते हैं।
यहां पर धुनुची नृत्य करने का तरीका सबसे अलग होता हैं जिसे करने के लिए लोग अपने एक या दोनों हाथों में जलता हुआ धुनुची पकड़ते हैं और विभिन्न मुद्राओं में डांस करते है। इस दौरान महिलाएं इस डांस को करते समय ज्यादातर साड़ी पहनती हैं, वो भी बंगाली स्टाइल में और पुरुष धोती-कुर्ता या कुर्ता पायजमा पहनते हैं। यह नृत्य देखने पर काफी अच्छा लगता है।