

Madhuri Dixit Skincare Secret: बस 60 की सीढ़ी को छूने से दो कदम दूर माधुरी दीक्षित की स्किन आज भी ग्लो करती है। हर लड़की उनके जैसी स्किन पाने की चाहत रखती है। इसके लिए लड़कियां हजारों खर्च कर देती हैं।
लेकिन माधुरी जैसी स्पॉटलेस ब्यूटी पाने के लिए हजारों-लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनके स्किन केयक के सीक्रेट को फॉलो करने की जरूरत है। माधुरी ने अपना स्किन केयर रूटीन खुद ही शेयर किया है। ये काफी सस्ता भी है और अच्छे रिजल्ट भी देता है।
माधुरी की स्किन का सीक्रेट उनका टोनर है। अपनी स्किन के लिए वो गुलाब जल को बेहतरीन टोनर मानती हैं। गुलाब जल उनके स्किन टाइप के अनुकूल है। क्लींजिंग और टोनिंग के बाद माधुरी अपने चेहरे पर विटामिन सी का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद एक अच्छा मॉश्चराइजर और फिर सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। हांलाकि माधुरी किसी प्रोडक्ट की सलाह नहीं देती है। आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से उत्पाद का चुनाव कर सकती हैं।
माधुरी मानती है, रात को मेकअप हटाना बेहद जरूरी है। बहुत से लोग रोजाना मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि मेकअप को एक अच्छे मेकअप रिमूवर बाम से हटाना चाहिए। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा को धोकर साफ कर लें। रिमूवर बाम के अलावा मिस नेने मेकअप वाइप्स या मिसेलर वॉटर का भी इस्तेमाल करती हैं।
माधुरी मेकअप वाइप्स के ऊपर मिसेलर वॉटर डालती हैं और फिर उससे अच्छे से पूरे चेहरे का मेकअप हटाती है। बकौल माधुरी, मैं मेकअप वाइप्स पर मिसेलर वॉटर डालती हूं और यह सुनिश्चित करती हूं कि मेरे चेहरे से सारा मेकअप साफ हो जाए।
इसके बाद एक लाइट क्लींजर से फेशवॉश करके चेहरे को ड्राई करके दोबारा से गुलाब जल को टोनर की तरह अप्लाई करती है। इन सबके बाद माधुरी अपने चेहरे पर विटामिल सी सीरम की लेयर लगाती हैं। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने चेहरे पर डीप मॉइश्चराइजर और अंडर आ क्रीम लगाती हैं। नाइट टाइम स्कीन केयर का अंतिम चरण होता है है, एक अच्छा सा लिप बाम और अच्छी नींद।