- Hindi News »
- Lifestyle »
- Decorate Earthen Lamps In These Ways On Diwali
सिंपल नहीं दिवाली पर इन तरीकों से सजाएं मिट्टी के दीये, रोशनी के साथ बिखेरेंगे खूबसूरती
DIY Diya Decoration Ideas in Hindi: मिट्टी के दीये दिवाली पर रोशनी और उजाले का प्रतीक होता है। अगर आप इस दीवाली पर मिट्टी के दीयों के साथ कुछ नया करना चाहते है तो, इन तरीकों से कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

मिट्टी के दीपक (सौ. डिजाइन फोटो)
DIY Diya Decoration Ideas: देश के सबसे बड़ों त्योहारों में से एक दिवाली होता है जिसे धूमधाम के साथ देशवासी मनाते है। दीयों और रंगोली के रंग-बिरंगे रंगों से यह त्योहार मनाया जाता है। दीवाली के मौके पर मिट्टी के दीपक जलाने का महत्व होता है। मिट्टी के दीये दिवाली पर रोशनी और उजाले का प्रतीक होता है। अगर आप इस दीवाली पर मिट्टी के दीयों के साथ कुछ नया करना चाहते है तो, इनकी सजावट के लिए बताए जा रहे तरीकों से सजावट कर सकते है।
बेकार चीजों से करें डेकोरेशन
घर में कई तरह की चीजें होती है तो वहीं पर डेकोरेशन के आइडियाज होते है चलिए जानते है इसके बारे में।
1- पिस्ता के छिलकों का उपयोग
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को क्या खिलाने से बढ़ेगी उनकी हाइट? यहां जानिए कुछ बेहद असरदार फूड्स के नाम
बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है जायफल, सावधानियां जरूरी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये फल, स्किन को मिलेगी नई निखार और नेचरल ग्लो
Kitchen Hacks: 2-3 दिन में सूख जाती हैं हरी मिर्च? अपनाएं ये 3 सीक्रेट हैक्स, हफ्तों तक बनी रहेंगी ताजी
आप मिट्टी के दीयों को सजाने या सुंदर बनाने के लिए पिस्ता के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते है। आमतौर पर पिस्ता के छिलकों को हम सभी बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इन छिलकों को काटकर, रंग कर और दीयों पर चिपकाकर हम बेहद ही खूबसूरत और अनोखे दीये तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दीया सजाने का तरीका बताया गया है।
जरूरी सामान
- मिट्टी के दीये
- पिस्ता के छिलके
- गोंद या फेविकोल
- पेंट
- ब्रश
- स्पार्कल
बनाने का तरीका
- मिट्टी से बने दीपक को सजाने के लिए सबसे पहले पिस्ता के छिलके को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
- इसके बाद छिलकों को अपनी पसंद के आकार जैसे फूल, पत्ते या अन्य आकार आदि में काट लें।
- दूसरी तरफ जिन दीपक को आपको सजाना है उन्हें पोंछ कर साफ कर लें।
- अब दीये पर गोंद लगाएं और उस पर कटे हुए छिलकों को अपने मनपसंद तरीके लगाएं।
- आप चाहें तो छिलकों को पेंट करके इसे कलरफुल बना सकती हैं।
- बाजार जैसा बनाने के लिए पेंट के ऊपर स्पार्कल लगाकर उन्हें और आकर्षक बना सकती हैं।
- इस तरीके से भी कर सकती हैं छिलकों का इस्तेमाल
- आप अलग-अलग तरीके से छिलके को दीया के किनारों पर लगा सकती हैं।
- इसके अलावा आप छिलकों को मोतियों, सीक्विन या अन्य सजावटी चीजों से सजा सकती हैं।
2-कलर पेंट से करें सजावट
अगर आपके पास पिस्ता के छिलके मौजूद नहीं है तो कलर पैंट का इस्तेमाल दीया सजाने के लिए कर सकते है।
इसके लिए सबसे पहले मिट्टी के दीपक को धोकर सुखा लें।
अब दीये पर एक बेस कोट लगाएं। ऐसा करने से पेंट करने में आसानी होती है।
इसके बाद दीये पर अपनी मनपसंद की कोई आकृति बनाकर उसे सजाएं।
अब बनाए गए डिजाइन रंग भरकर धूप में अच्छे से सुखाएं।
3- कस्टमाइज्ड स्टिकर्स का इस्तेमाल
दिवाली से पहले मिट्टी के दिये सजाने के लिए आज कस्टमाइज्ड स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर आप विभिन्न डिज़ाइन और थीम के स्टिकर्स का चयन कर सकते हैं। बाजार में आसानी से मौजूद स्टिकर्स से दीये सजाने से आपको नया लुक मिलेगा।
4-बेसन और रंगीन चूना
दीयों को सजाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते है। आप बेसन और रंगीन चूने का इस्तेमाल कर सकती हैं, बेसन का गोंद बना कर उसे दीपक पर सजाएं और फिर रंगीन चूने से इसे सजाएं, यह तरीका न केवल सुंदर है, बल्कि यह आपकी संस्कृति को भी दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2025: मुंबई-ठाणे के बाजार सजे, साड़ियों की खरीदारी में महिलाओं का उत्साह बढ़ा
5-फ्लॉवर्स का इस्तेमाल
दीपक सजाने के लिए आप फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते है।ताजे या सूखे फूलों से बनी माला दीपक को एक प्राकृतिक और भव्य लुक देगी, आप इसे दीपक के चारों ओर लपेट सकते हैं या फिर उसके पास रख सकते हैं। यह फूल सुंदरता के साथ खास खुश्बू बिखेरता है।
Decorate earthen lamps in these ways on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














