-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Dattatreya Jayanti 2023 Whose Son Is Lord Dattatreya
आज है ‘दत्तात्रेय जयंती, जानिए किसके पुत्र हैं भगवान दत्तात्रेय और किस मुहूर्त में करें पूजा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

भगवान दत्तात्रेय जयंती
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हर साल मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन भगवान ‘दत्तात्रेय (Dattatreya Jayanti 2023) की जयंती’ मनाई जाती है। इस साल यह जयंती आज यानी 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को है।
मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा को दत्तात्रेय जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव के अंश भगवान दत्तात्रेय का जन्मोत्सव मनाया जाता है। दत्तात्रेय भगवान त्रिदेव का मिलाजुला रूप है। दत्तात्रेय जयंती पर तीनों देवताओं के बालरूप की पूजा की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
निशानेबाज: रेणुका चौधरी ने गजब किया, संसद परिसर में लाईं कुत्ता
आज दत्तात्रेय जयंती पर घर-आंगन में बनाएं ये लेटेस्ट डिजाइन की रंगोली, भगवान का मिलेगा आशीर्वाद
दिसंबर में पड़ रहे तीज त्योहारों की लिस्ट नोट कीजिए, गीता जयंती और गुरू गोविंद सहित कई अन्य पर्व
योग और प्राणायाम के जन्मदाता भगवान दत्तात्रेय की जयंती इस दिन, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि नोट कर लें
मान्यता है कि दत्तात्रेय भक्तों के स्मरण करने मात्र से उनकी सहायता के लिए उपस्थित होते हैं और सारे कष्ट हर लेते है। आइए जानें इस साल 2023 में भगवान दत्तात्रेय जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
तिथि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 26 दिसंबर 2023 मंगलवार को दत्तात्रेय जयंती मनाई जा रही है। इस दिन अन्नपूर्णा जयंती भी है। भगवान दत्तात्रेय की पूजा करने से अधूरे कार्य पूरे हो जाते है। संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी भगवान दत्तात्रेय की पूजा शुभ मानी जाती है।
शुभ मुहूर्त
दत्तात्रेय जयंती- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार ।
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू।
पूर्णिमा तिथि समापन- 27 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर समाप्ति।
प्रातः पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक।
दोपहर पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक।
संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार शाम 7 बजकर 14 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजे तक।
महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ‘दत्तात्रेय जयंती’ (Dattatreya Jayanti) में तीनों देव समाहित हैं। कहा जाता है कि, दत्तात्रेय भगवान महर्षि अत्रि और माता अनुसूया के पुत्र हैं। इन्हें भगवान और गुरु दोनों का स्वरूप माना गया है। इनके स्वरूप की बात करें, तीन मुख और 6 हाथ हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दत्तात्रेय भगवान ने अपने 24 गुरु बनाए थे। जो जातक दत्तात्रेय भगवान की पूजा करते हैं उन्हें त्रिदेवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही अथाह ज्ञान की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दत्तात्रेय भगवान परशुराम जी को श्रीविद्या मंत्र सिखाया था, जो यह विद्या सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
Dattatreya jayanti 2023 whose son is lord dattatreya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMजमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:07 PMप्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














