सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: जैसे ही ठंड बढ़ने लगती है। वैसे ही, स्किन ड्राई होने लगती है। इसका मुख्य कारण होता है अंदरूनी नमी का कम होना। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे स्किन में नमी बस कुछ घंटों के लिए ही होती है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि हम कई बार ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर लेते हैं जो हमारी स्किन टाइप के हिसाब से नहीं होते हैं, जिसकी वजह से सर्दियों में त्वचा शुष्क और रूखी नजर आती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन के मुताबिक, मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं। अब आपको अपनी स्किन के मुताबिक मॉइस्चराइजर कैसे चुनना है तो ऐसे में आइए जान इस बारे में।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयली स्किन वालों को सर्दियों के दौरान भी मॉइश्चराइजेशन की आवश्यकता हो सकती है। स्किन में पर्याप्त पानी बनाए रखने के लिए और अत्यधिक तेल उत्पादन को रोकने के लिए बिना ऑयल वाला हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर चुनें।
सेंसिटिव स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। स्किन संबंधी परेशानियों से बचने के लिए बिना खुशबू और हाइपोएलर्जेनिक वाला मॉइस्चराइजर चुनें। त्वचा को सही रखने के लिए कैमोमाइल या एलोवेरा बेस्ड वाली चीजों को स्किन पर लगा सकते हैं।
नॉर्मल स्किन वाले व्यक्तियों को एक बैलेंस मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए जो स्किन को अधिक ऑयली बनाए बिना ही स्किन की नमी को बैलेंस करता हैं।
सर्दी में शुष्कता बढ़ जाती हैं। शुष्क त्वचा वाले व्यक्ति अपनी स्किन को नमी देने के लिए हयालूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन जैसे इंग्रेडिएंट वाला क्रीमी मॉइस्चराइजर चुनें।
एक्सपर्ट्स की मानें तो, कॉम्बिनेशन स्किन यानी ऐसी स्किन जिसमें कहीं-कहीं ड्राईनेस और कहीं-कहीं ऑयली स्किन हो। शरीर के ऑयली एरिया में लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं और ड्राई जगह पर क्रीमी मॉइस्चराइजर लगाएं।