40 की उम्र में भी दिखेगा 20 जैसा ग्लो! आज ही ट्राई करें ये कोलेजन जैल; जानें बनाने का तरीका
Collagen Gel For Glowing Skin: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की चमक कम होना आम बात है लेकिन सही देखभाल और प्राकृतिक उपायों से इसे लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कोलेजन जैल चेहरे पर लगाती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Glowing Skin Tips: अक्सर बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की चमक फीकी पड़ना और ढीलापन आना एक आम समस्या है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स अक्सर फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों का संगम कोलेजन जैल आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आज के प्रदूषण भरे माहौल और बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बीच अपनी त्वचा की प्राकृतिक चमक को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। अक्सर हम महंगे फेशियल और क्रीम पर हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को अंदर से डैमेज कर सकते हैं। अगर आप भी ग्लोइंग और टाइट स्किन चाहती हैं तो होममेड कोलेजन जैल आपके लिए बेस्ट सॉल्यूशन है।
क्यों खास है यह होममेड कोलेजन जैल
इस जैल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई भी हानिकारक प्रिजर्वेटिव या केमिकल नहीं है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे अलसी स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करती है जिससे झुर्रियां कम होती हैं। वहीं एलोवेरा हाइड्रेशन देता है और शहद नमी को लॉक करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
जैल बनाने के लिए सामग्री
- अलसी का जैल
- एलोवेरा जेल
- लौंग का पानी
- शहद और गुलाब जल
- विटामिन E कैप्सूल और बादाम तेल
यह भी पढ़ें:- सावधान! क्या आप भी खड़े होकर या एक सांस में पीते हैं पानी; किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर!
कोलेजन जैल लगाती महिला (सौ. एआई)
बनाने की तरीका
- सबसे पहले अलसी के बीजों को पानी में उबाल लें जब तक कि पानी गाढ़ा न हो जाए फिर उसे छानकर जैल अलग कर लें।
- अब इस अलसी के जैल में ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
- इसमें कुछ बूंदें लौंग का पानी, एक चम्मच गुलाब जल, थोड़ा सा शहद और एक विटामिन E कैप्सूल का ऑयल डालें।
- अंत में कुछ बूंदें बादाम तेल की डालकर इसे अच्छे से फेंट लें जब तक कि यह एक स्मूद क्रीम जैसा न बन जाए।
इस्तेमाल का सही तरीका
बेहतरीन रिजल्ट के लिए रात को सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। अब इस जैल की थोड़ी सी मात्रा लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। हफ्ते में इसे 2 से 3 बार इस्तेमाल करना पर्याप्त है। यह फाइन लाइन्स को कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लास स्किन ग्लो लाने में मदद करता है।
हालांकि यह पूरी तरह प्राकृतिक है लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत अधिक सेंसिटिव है तो इस्तेमाल से पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी गंभीर एलर्जी की स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें।
