आज है आंशिक चंद्रग्रहण, जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) आज यानी 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन लगने वाला है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण (Moon Eclipse) होगा जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। यह 21वीं सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण (Partial Lunar Eclipse) होगा। जानकारों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण 580 साल बाद होने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 में पड़ा था। तो चलिए आपको बताते हैं कहां, कैसे और कब देखा जाएगा ये ग्रहण…
कहां देखा जाएगा चंद्र ग्रहण?
580 साल बाद होने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा ये उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जाएगा।
चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण 19 नवंबर के दिन भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। जो शाम 5 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा। खण्डग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 26 मिनट तक रहेगी। जबकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट तक रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Mithun Sankranti: मिथुन संक्रांति 2026 कब है? जानें सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश का समय और धार्मिक महत्व
June 2026 Grah Gochar: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किस राशि की लगेगी लॉटरी और किसे होगा नुकसान
Nautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
भारत में लगेगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण
बता दें कि ये चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक नहीं बल्कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा। इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ेगी।
किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?
पंचांग के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन आ रहा है। इस दिन यह वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। जिससे यह तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इन तीनों राशियों के जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी। जबकि वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है।
