June 2026 Grah Gochar: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किस राशि की लगेगी लॉटरी और किसे होगा नुकसान
June 2026 Grah Gochar: साल 2026 के जून महीने में गजलक्ष्मी राजयोग, हंस राजयोग और अन्य शुभ संयोग बनने से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। जानें किस राशि को मिलेगा शुभ फल!
- Written By: अपूर्वा नायक
जून 2026 ग्रह गोचर (सौ. AI Generated Image)
June 2026 Grah Gochar News: जून का महीना वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई अहम बताया जा रहा है। ग्रहों की चाल के हिसाब से जून के महीने को काफी महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून के महीने में गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे पांच प्रमुख ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन ग्रहों के गोचर से कुछ चुनिंदा राशियों के लिए राजयोग का योग बना रहा है। आइए जानते हैं कि इन ग्रह गोचर का 12 राशियों पर क्या असर होगा?
8 जून: गजलक्ष्मी राजयोग से खुलेगा किस्मत का ताला
8 जून को शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इसके अलावा 8 जून को सुख सुविधाओं और लग्जरी लाइफ के कारक शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश होगा, जहां उनकी गुरु ग्रह से युति होनेवाली है। जिसके परिणामस्वरुप गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जिसे धन लाभ, ऐश्वर्य और आर्थिक उन्नति का प्रमुख योग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये दुर्लभ संयोग कई राशियों की बंद किस्मत का ताला खोलने वाला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: जून के पहले बुधवार को खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, जानें अपना भविष्यफल
Birthday Horoscope 3 June 2026: किन राशि वालों की होगी शत्रुओं पर विजय, जानें बुधवार का बर्थडे प्रेडिक्शन
Birthday Horoscope 2 June 2026: आज जन्मे बच्चों को मिलेगा सत्ता का सुख और स्थाई लाभ, जानें पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: जून के पहले मंगलवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सटीक भविष्यफल
15 जून: मिथुन राशि में गोचर करेंगे सूर्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिसके चलते इस गोचर का सरकारी सेवाओं, प्रशासनिक क्षेत्र, सामाजिक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता पर सीधा असर होगा। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति उपस्थित हैं, उन्हें करियर और सम्मान के क्षेत्र में काफी अच्छे रिजल्ट देखने मिल सकते हैं।
21 जून : वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे मंगल
21 जून वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है, इस दिन मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल ग्रह को पराक्रम, साहस, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना जाता हैं। भूमि, निवेश, वाहन और व्यवसाय पर इस गोचर का विशेष असर होते हुए नजर आ रहा है।
22 जून को कर्क राशि में होगा बुध ग्रह का प्रवेश
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, बुद्धि और संचार का प्रमुख कारक माना जाता हैं। शिक्षा, मीडिया, व्यापार, मार्केटिंग क्षेत्र और लेखन से जुड़े लोंगों पर इस गोचर का सकारात्मक लाभ होते हुए नजर आ रहा है।
इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम
ज्योतिषीय गणनाओं के हिसाब से मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए जून 2026 का महीना सबसे ज्यादा शुभ और खास साबित हो सकता है। इन राशि के जातकों को पदोन्नति, व्यापार में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
इन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा जून 2026
जून 2026 मेष, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए मिला जुला रह सकता है। इस महीने मेहनत के अनुसार सफलता पाने के लिए सही रणनीति और धैर्य की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: जून के पहले बुधवार को खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, जानें अपना भविष्यफल
इन राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी
वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों को जून 2026 के महीने में आर्थिक मामलों से जुड़े फैसलों को लेकर काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। धन के लेन देन, स्वास्थ्य और निवेश को लेकर इन राशी वालों को सतर्कता बरतना जरूरी होगा।
