Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा में पहनें ये कपड़े, जानें आज का शुभ रंग
Navratri 2026: नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है जिनकी पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और ऊर्जा का संचार होता है। इस खास दिन पर सही रंग और पारंपरिक कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मां कूष्मांडा की पूजा करती महिला (सौ. एआई)
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है जो आदि स्वरूपा मां कूष्मांडा को समर्पित है। देवी कूष्मांडा को ब्रह्मांड की रचना करने वाली शक्ति माना जाता है। आज की पूजा में रंगों का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन विशेष रंग के वस्त्र धारण करने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नारंगी रंग का गहरा नाता
नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ रंग नारंगी (Orange) है। नारंगी रंग उत्साह, चमक और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मां कूष्मांडा सूर्य मंडल के भीतर निवास करती हैं इसलिए उनकी आभा सूर्य के समान देदीप्यमान है। यही कारण है कि नारंगी रंग उनकी पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है। यह रंग न केवल आपकी एकाग्रता बढ़ाता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है।
महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज
आज के दिन महिलाएं खुद को एथनिक लुक में ढालने के लिए कई विकल्प चुन सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
- सिल्क या शिफॉन की नारंगी साड़ी के साथ गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज आज के दिन सबसे शालीन और शुभ लुक देगा।
- अगर आप ऑफिस जा रही हैं या घर पर पूजा है, तो नारंगी रंग का अनारकली सूट या चिकनकारी कुर्ता एक बेहतरीन चुनाव है।
- अपने लुक को निखारने के लिए गोल्ड की ज्वेलरी या नारंगी रंग की चूड़ियां पहनें। हल्के मेकअप के साथ बिंदी आपके लुक को पूरा करेगी।
ऑरेंज आउटफिट (सौ. पिन्टरेस्ट)
यह भी पढ़ें:- Navratri 4th Day 2026: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें मां कुष्मांडा का प्रिय भोग, तुरंत नोट करें रेसिपी
पुरुषों के लिए आउटफिट आइडियाज
पुरुषों के लिए भी नारंगी रंग में कई स्टाइलिश विकल्प मौजूद हैं।
- सफेद पजामे या धोती के साथ नारंगी रंग का सिल्क या कॉटन कुर्ता बेहद आकर्षक लगता है।
- अगर आप पूरा नारंगी नहीं पहनना चाहते, तो सफेद या क्रीम कलर के कुर्ते के साथ नारंगी रंग की नेहरू जैकेट कैरी करें।
- जींस के साथ नारंगी रंग का शॉर्ट कुर्ता कॉलेज या कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट है।
ऑरेंज आउटफिट (सौ. पिन्टरेस्ट)
क्यों जरूरी है रंगों का चयन
नवरात्रि में रंगों का चयन केवल फैशन नहीं बल्कि आध्यात्मिक शुद्धता से भी जुड़ा है। नारंगी रंग अग्नि और सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है जो अज्ञानता के अंधेरे को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। मां कूष्मांडा की पूजा करते समय इस रंग को पहनने से भक्त की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और उसे रोगों से मुक्ति मिलती है।
आज मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं और नारंगी रंग के फूल अर्पित करें। यदि आपके पास नारंगी रंग के पूरे कपड़े नहीं हैं तो आप नारंगी रंग का रुमाल या दुपट्टा भी साथ रख सकते हैं।
