- Hindi News »
- Lifestyle »
- Celery Is A Mine Of Properties Definitely Know
अजवाइन है गुणों की खान, जरूर जानें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आमतौर पर, अजवाइन (Ajwain) का इस्तेमाल नमकीन पूरी, मट्ठी, नमक पारे और पाठकों आदि का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।
अजवाइन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और जलनरोधी तत्व पाए जाते हैं, जो छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।आइए जानें ‘अजवाइन’ से होने वाले फायदे –
सम्बंधित ख़बरें
ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी के लिए रामबाण है ये मसाला, जानें इसके अद्भुत फायदे
ये शराब छुड़ाने का घरेलू नुस्खा है कारगर, आज नशा-मादक पदार्थ निषेध दिवस पर जानिए
शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है जीरा और अजवाइन पाउडर का सेवन, जानिए इसके और फायदे
सर्दी-जुकाम में रामबाण औषधि होती है अजवाइन, जानिए इन तरीकों से करें सेवन
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चे की डिलीवरी के बाद महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि, इसके सेवन से पेट की सफाई होती है और शरीर को गर्मी भी मिलती है। हालांकि, अजवाइन का पानी पीने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
एक्सपर्ट्स बताते हैं, कि, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन पेट की गैस, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी तकलीफों का इलाज करती है। पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए अजवाइन और हरड़ को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। हींग और सेंधा नमक स्वादानुसार मिलाकर चूर्ण बना लें और इसका सेवन करें। पाचन ठीक रहेगा।
अगर मसूड़ों में सूजन हो तो गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालकर कुल्ला करने से आराम मिलेगा | इसके अलावा, अजवाइन को भूनकर उसे पीसकर पाउडर बना लें। इससे ब्रश करने से मसूड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है।
अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी फायदा होता है, आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं।
Celery is a mine of properties definitely know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Mar 03, 2026 | 11:13 AMट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी
Mar 03, 2026 | 11:07 AMमिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश
Mar 03, 2026 | 11:07 AMMiddle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














