महिलाओं की इन समस्याओं में अजवाइन है वरदान, जानिए कैसे और कब करें अजवाइन का इस्तेमाल
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: औषधीय गुणों से भरपूर ‘अजवाइन’ (Ajwain) का सेवन सेहत (health) के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल। इसे खाने में मिलाने से भोजन का स्वाद बढ़ने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होने में मदद भी मिलती है। खासकर, महिलाओं (women) के लिए अजवाइन का पानी बेहद फायदेमंद है। आइए जानें इसके सेवन से होने वाले फायदे-
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में जोड़ों के दर्द की शिकायत ज्यादा सताती है। लेकिन, अजवाइन में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस से जुड़ी समस्याओं से आराम दिलाने में मदद करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
अक्सर महिलाओं को पीरियड (Period) दौरान पेट में दर्द, अकड़न, जकड़न आदि की परेशानी होती है। इसके साथ ही कई महिलाएं असंतुलित हार्मोंस की समस्या से जूझ रही होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, अजवाइन का पानी पीने से इन समस्याएं से आराम मिल सकता है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, कई महिलाओं को डिलीवरी (delivery) के बाद बच्चे के लिए ठीक से दूध न बनने की शिकायत होती है। इसके कारण बच्चे को भी पूरा पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन महिलाओं अजवाइन का पानी पीने से राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण दूध बनाने में मदद करते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अजवाइन का पानी पीने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी
(extra fat)कम होने में मदद मिलती है। इससे पेट, जांघ, कमर के आसपास जमा मोटापा दूर होकर बॉडी शेप में आती है।
अजवाइन में पोषक तत्व एंटी-वायरस, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसका पानी त्वचा (skin) से फंगस दूर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही स्किन में सूजन की समस्या से आराम मिलता है।
ऐसे बनाएं पीने के लिए अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए इसके लिए पैन में 1 गिलास पानी और 1/2 चम्मच अजवाइन डालें। पानी को आधा होने तक उबाल लें। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाकर छान लें। तैयार ड्रिंक (drink) को गुनगुना ही पीएं।
