दांतों के साथ जीभ की सफाई भी है बहुत जरूरी, वरना गंभीर रोगों से हो सकता है सामना, ज़रूर जानें
मुंह और दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई करना भी इसलिए जरूरी है, क्योंकि जीभ पर जमी गंदगी की वजह से बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
दांतों के साथ जीभ की सफाई भी जरूरी (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि आप सभी को पता है कि सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ- साथ ओरल हाइजीन (Oral Hygine) भी बेहद जरूरी है। जब हम ओरल हाइजीन की बात करते हैं तो जीभ को इग्नोर बिल्कुल नहीं कर सकते। क्योंकि, हमारे मुंह का सबसे बड़ा हिस्सा जीभ होता है, जिसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है। बहुत से लोग ब्रश करके दांत तो साफ कर लेते हैं, लेकिन जीभ की सफाई पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में आइए जान लीजिए जीभ की सफाई का ध्यान रखना भी क्यों इतना जरूरी है?
जानिए जीभ साफ करना क्यों जरूरी
जानकारों के अनुसार, अक्सर लोगों को मुंह से बदबू आने की शिकायत होती है, जो दांतों के बीच खाना फंसे होने के कारण आती है, लेकिन कई बार जीभ में जमी गंदगी से भी मुंह से बदबू आने लगती है। जीभ में जमी सफेद परत मुंह की बदबू का कारण बनती है। इसलिए ब्रश करने के साथ-साथ रोजाना जीभ की सफाई करना भी बहुत जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
मुंह और दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई करना भी इसलिए जरूरी है, क्योंकि जीभ पर जमी गंदगी की वजह से बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जो सांसों में बदबू, दांतों में सड़न और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को पैदा करने का कारण बनता है।
दांतों के साथ जीभ की करें सफाई
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सांसों में बदबू की समस्या आमतौर पर तब पैदा होती है जब मुंह की, खासतौर से जीभ की सफाई अच्छी तरह से नहीं की जाती। हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं, वो सीधा जाकर हमारे जीभ की सतह पर चिपक जाता है। जिसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। इस स्थिति से बचने के लिए यह जरूरी है कि दांतों के साथ-साथ जीभ की भी अच्छे से सफाई की जाए।
दांत साफ करने से मसूड़े होते है मजबूत
ऐसा नहीं है कि सिर्फ दांत साफ करने से ही मसूड़े मजबूत होते हैं। अगर चाहते हैं कि हमेशा मसूड़े मजबूत रहे हैं तो नियमित जीभ की भी सफाई करें। दरअसल, जीभ साफ न करने से जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया मसूड़ों को धीरे-धीरे कमजोर करते रहते हैं। मसूड़ों की समस्या से हृदय रोगों का भी खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
कई बार जीभ की सफाई नहीं करने पर जीभ पर छाले भी हो जाते हैं। इसलिए नियमित दांतों की के साथ जीभ की भी सफाई करें। दिन में दो बार ब्रश करते हैं तो दोनों समय जीभ की भी सफाई करें। ब्रश हर दो माह में बदल दें।
