Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: जानिए कैसा रहेगा गुरूवार का दिन। किसे मिलेगा अटका धन और कमोडिटी बाजार में गेहूं, चना व तेल के भावों का सटीक समय चक्र के साथ व्यापारिक अनुमान।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल 02 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। जहां एक ओर कई राशियों को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी खास राशि को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज का व्यापार भविष्य।
1 जुलाई 2026 को सभी राशियों का राशिफल
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के समाधान की संभावना है। आजीविका के प्रयासों में उन्नति होगी और आत्मविश्वास बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
Birthday Horoscope 30 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और करियर के योग
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने में कठिनाई आ सकती है, जिससे परिजन नाराज हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। हाथ में लिया गया कार्य पूरा होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नई ऊर्जा का संचार करेगी। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। संयम बनाए रखें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अतिथियों का आगमन होगा। मान-सम्मान और लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। संतान संबंधी कार्यों और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए अधिकारियों से कार्य संबंधी सकारात्मक आश्वासन मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आप दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए प्रस्तावित योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। मित्रों और परिवार के सहयोग से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए नए लोगों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें। विश्वास में लेकर कोई धोखा दे सकता है। मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए घरेलू उलझनें मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। नकारात्मक सोच से बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए रिश्तों को मधुर बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके विश्वास का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण द्वितीया एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, जौ, गेहूं, चना, रूई, कपास, चांदी और सोने के भाव में मंदी रहने की संभावना है। वहीं जीरा और धनिया के भाव सामान्य रह सकते हैं। वायदा कारोबार में सुबह 11:10 बजे से 11:20 बजे के बीच बाजार की चाल देखकर व्यापार करना लाभदायक रहेगा।
