खाटू धाम से ये वस्तुएं लाएं अपने घर, बढ़ेगी सुख-समृद्धि
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम (Khatu Shyam Temple) का मंदिर, भारत में कृष्ण भगवान के मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। खाटू श्याम जी को कलियुग का सबसे फेमस भगवान माना जाता है। सीकर जिले में स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याम के मंदिर को काफी मान्यता मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त खाटू वाले बाबा के मंदिर जाकर सच्चे मन से उनकी पूजा आराधना करते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है और जीवन की परेशानियां खत्म होती है। खाटू धाम से कुछ चीजें लेकर आने का बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानें, खाटूधाम से किन चीजों को घर लाना चाहिए।
जानकारों का मानना है कि, खाटू धाम से घर में जल लेकर आना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इस जल को हर दिन घर में छिड़कने से ही नकारात्मकता दूर हो जाती है। घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति घर में बीमार है। उसे खाटू धाम का जल पिलाने मात्र से ही दुख, दर्द और रोग में कमी आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
खाटू श्याम जी के मंदिर से इत्र जरूर लाना चाहिए। मान्यता है कि, खाटू श्याम जी से इत्र घर लाने पर सुख शांति, प्रसन्नता और सौभाग्य प्राप्त होता है। खाटू के इत्र की महक से घर में आने वाली समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं। व्यक्ति का मन प्रसन्न रहता है।
खाटू श्याम मंदिर की मिट्टी घर लेकर आना भी बेहद शुभ होता है। बाबा के बहुत से भक्त इस मिट्टी को घर लेकर आते हैं बाबा की मिट्टी को आप अपने घर में लगे तुलसी के पौधे में डाल सकते है। इससे घर में बरकत बढ़ती है। सुख शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अगर आप खाटू श्याम जी जा रहे हैं तो वहां से प्रसाद लेना न भूले। कहते है, इससे यात्रा सफल होने के साथ ही परिवार को भी इसका सुख मिलता है। घर या आसपास के जो भी लोग बाबा धाम के प्रसाद को ग्रहण करते हैं। उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। भाग्य भाग्योदय होता है।
बाबा के श्रृंगार में मोर भी पंख लगाया जाता है। इस मोर पंख को घर लाने पर भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
