ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Rice Flour Face Pack: ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। जानिए इस उपाय को बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका, साथ ही त्वचा को मिलने वाले इसके संभावित लाभ।
- Written By: सीमा कुमारी
स्किन केयर टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Rice Based Skincare Remedy: सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। लेकिन धूल, मिट्टी, पसीना और बढ़ते प्रदूषण की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स सबसे आम परेशानी हैं।
ये छोटे-छोटे दाने अक्सर नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास दिखाई देते हैं। इनकी वजह से चेहरा साफ दिखने के बजाय बेजान नजर आने लगता है।
कई लोग इन्हें हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके भी त्वचा की सफाई में मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका चावल से तैयार किया गया स्क्रब है, जो चेहरे पर जमा गंदगी को साफ करने में सहायक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
Skin Care Tips: स्किन केयर शुरू करने से पहले जान लें अपनी स्किन टाइप, तभी मिलेगा सही रिजल्ट
त्वचा के रोमछिद्रों में जब प्राकृतिक तेल (सीबम), धूल-मिट्टी और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, तब ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या उत्पन्न होती है। जब रोमछिद्र खुले होते हैं और यह जमा गंदगी हवा के संपर्क में आती है, तो ऑक्सीकरण के कारण इसका ऊपरी हिस्सा काला पड़ जाता है, जिसे ‘ब्लैकहेड्स’ कहते हैं।
इसके विपरीत, जब यह गंदगी त्वचा के भीतर ही बंद रह जाती है, तो वह सफेद दाने के रूप में उभरती है, जिसे ‘व्हाइटहेड्स’ कहा जाता है। इसलिए इनसे बचने के लिए चेहरे की नियमित सफाई बहुत जरूरी होती है।
चावल को त्वचा के लिए बडा फायदेमंद
चावल को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसके दाने त्वचा पर जमा गंदगी को धीरे-धीरे हटाने में मदद करते हैं। जब चावल को हल्का दरदरा पीसा जाता है, तो उसके छोटे-छोटे कण चेहरे की ऊपरी परत पर जमी मृत त्वचा को साफ करने का काम करते हैं। इससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ और ताजा महसूस होती है।
चावल से स्क्रब को बनाने का तरीका
चावल से स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा चावल लेकर उसे मिक्सर में हल्का पीस लें। ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह पाउडर न बन जाए। इसके बाद इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं। दूध त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है और चेहरे पर जमी गंदगी की पकड़ ढीली करता है। फिर इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला लें।
ये भी पढ़ें-Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए जाना जाता है। इन तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए कुछ मिनट तक मसाज करें। नाक के आसपास के हिस्से पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि ब्लैकहेड्स सबसे ज्यादा वहीं दिखाई देते हैं।
चावल के छोटे कण त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं।
मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। स्क्रब करने के बाद त्वचा को नमी की जरूरत होती है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है।
