Bisleri Controversy: ब्रोमेट क्या है और पानी में कहां से आता है? आसान भाषा में समझें

Bromate Health Effects: बिसलेरी विवाद के बीच जानें Bromate क्या है, यह पीने के पानी में कैसे बनता है, सेहत पर इसका क्या असर हो सकता है और पानी में इसकी कितनी मात्रा सुरक्षित मानी जाती है।
Bisleri Bromate kya hai paani mein kaise aata hai.
बिसलेरी का पानीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ब्रोमेट पानी में नेचुरली नहीं पाया जाता है, बल्कि यह कुछ इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन या पानी को जर्मस फ्री करने के दौरान आता है।

  • पानी में मौजूद ब्रोमाइड आयन जब ओजोन के संपर्क में आते हैं, तो केमिकल रिएक्शन में ब्रोमेट बनते हैं।

  • पीने के पानी में ब्रोमेट की मात्रा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Bromate In Drinking Water: आमतौर पर बाजार में मिलने वाले बोतल बंद पानी को सुरक्षित मानकर पिया जाता है, लेकिन हाल ही में पानी की गुणवत्ता को लेकर चर्चा में आए बिसलेरी कंपनी के पानी बोतल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

इसमें एक केमिकल कंपाउंड पाया गया है, जिसे ब्रोमेट कहा जाता है। यह पानी को साफ करने के दौरान बनता है। इसकी मात्रा तय सीमा से अधिक होने पर शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ब्रोमेट क्या है, यह पानी में कैसे पहुंचता है और इसका शरीर पर क्या असर हो सकता है।

क्या होता है ब्रोमेट?

ब्रोमेट एक केमिकल कंपाउंड है, यह ब्रोमीन से बनने वाला एक ऑक्सीडाइजिंग कंपाउंड है। पीने के पानी में इसकी अधिक मात्रा लंबे समय तक इसके सेवन से सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्रोमेट को ऐसे केमिकल के रूप में आइडेंटिफाई किया है, जिसके असर से कैंसर का जोखिम बढ़ता है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने इसे ग्रुप 2B यानी इंसान में कैंसर पैदा करने वाला कंपाउंड माना है।

पानी में ब्रोमेट कहां से आता है?

ब्रोमेट पानी में नेचुरली मौजूद नहीं होता है। यह मुख्य रूप से पानी को साफ करने और पानी को कीटाणु मुक्त करने की प्रक्रिया के दौरान बनता है। इसे आसान भाषा में समझने के लिए इसके बनने के दो प्रमुख कारण होते हैं।

ओजोन से पानी साफ करने के दौरान

पानी को जर्म फ्री करने के लिए कई जगह ओजोन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। ओजोन एक पावरफुल ऑक्सीडाइजिंग एजेंट है, जो पानी में मौजूद बैक्टीरिया और दूसरे बैक्टीरिया को निष्क्रिय करने में मदद करता है। कुछ पानी के सोर्स में नेचुरली ब्रोमाइड नाम का आयन मौजूद होता है। जब ऐसा पानी ओजोन के संपर्क में आता है, तो रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण ब्रोमाइड आयन बदलकर ब्रोमेट में परिवर्तित होते हैं।

यानी पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया के दौरान ही कुछ परिस्थितियों में ब्रोमेट बनता है।

कीटाणुनाशक घोल तैयार करने के दौरान

पानी की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ हाइपोक्लोराइट घोल बनाने की प्रक्रिया में भी ब्रोमेट बन सकता है। ऐसा तब होता है, जब ब्रोमाइड युक्त नमक के घोल से इलेक्ट्रोलिसिस की प्रक्रिया के जरिए क्लोरीन या हाइपोक्लोराइट तैयार किया जाता है। इसके अलावा, औद्योगिक प्रदूषण या दूषित मिट्टी के जरिए भी ब्रोमेट पानी के सोर्स तक पहुंचता है।

क्या ब्रोमेट शरीर के लिए खतरनाक है?

ब्रोमेट की ज्यादा मात्रा वाले पानी का लंबे समय तक सेवन सेहत के लिए नुकसान होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में ब्रोमेट के संपर्क से किडनी और थायरॉइड में ट्यूमर जैसे लक्षण पाए गए हैं। कई अध्ययनों में ब्रोमेट से डीएनए के नुकसान का भी पता चलता है।

Bisleri Bromate kya hai paani mein kaise aata hai.
Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

पानी में ब्रोमेट की कितनी मात्रा सुरक्षित है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पीने के पानी में ब्रोमेट की अधिकतम गाइडलाइन सीमा 0.01 मिलीग्राम प्रति लीटर यानी 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर तय है। भारत में भी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के लिए ब्रोमेट की निर्धारित अधिकतम सीमा 0.01 मिलीग्राम प्रति लीटर है।

बोतलबंद पानी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • बोतल की सील और कैप ठीक से बंद होनी चाहिए।

  • पैकेज पर FSSAI लाइसेंस नंबर और जरूरी उत्पाद संबंधी जानकारी जांचें।

  • मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी की तारीख जरूर देखें।

  • टूटी, लीक या खराब हालत वाली बोतल न खरीदें।

  • पानी की बोतल को सीधी धूप और बहुत गर्म जगह पर रखने से बचें।