भूलकर भी न खाएं बाहर का पैकेज्ड फूड, स्टडी में सामने आया डरावना सच, जानिए क्या है

Packaged Food Health Risk: नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि पैकेज्ड फूड का ज्यादा सेवन कैंसर और डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। जानिए सेहत पर इसके गंभीर असर और बचाव के तरीके अपनाने चाहिए।
packeged Food, Health News
पैकेज्ड फूड खाने के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Ultra Processed Foods: भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना आसान नहीं होता है इस वजह से जीवनशैली पर बुरा असर पड़ता है। कई बीमारियां भी जीवनशैली को प्रभावित करने का काम करती है। सही खानपान नहीं होने की वजह से पैकेज्ड फूड हर किसी की थाली का हिस्सा बनता जा रहा है। हर कोई खाने के लिए पौष्टिक आहार की वजह से ब्रेड, पनीर, स्नैक्स, सॉस, कोल्ड ड्रिंक्स और रेडी-टू-ईट मील्स का सेवन करते है। लेकिन सुविधा के साथ सेहत का बड़ा खतरा भी जुड़ा है।

हालिया स्टडीज़ और हेल्थ ट्रेंड्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि पैकेज्ड फूड का ज़्यादा सेवन कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है।

जानिए क्या कहती है स्टडी

यहां पर Nature Communications में प्रकाशित एक अन्य स्टडी के अनुसार मानें तो, पैकेज्ड फूड में मौजूद करीब 12 तरह के फूड प्रिजर्वेटिव्स टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। यह खतरा उन लोगों में ज़्यादा देखा गया, जो रोज़ाना ब्रेड, पैकेज्ड स्नैक्स, मीठे ड्रिंक्स और रेडी-टू-ईट फूड का सेवन करते हैं। स्टडी में यह भी पाया गया कि अधिक पैकेज्ड फूड खाने वाले समूह में हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में आ सकता है। पैकेज्ड फूड को लंबे समय तक सुरक्षित और ताज़ा रखने के लिए इनमें फूड प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। इनमें सोडियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट, पोटेशियम सोर्बेट, एसेटेट और एसिटिक एसिड जैसे केमिकल्स शामिल हैं। इसके अलावा अन्य फ्रांस के नेशनल हेल्थ केयर सिस्टम के डेटा पर आधारित न्यूट्री-नेट सेंटे (NutriNet-Santé) स्टडी, जो पिछले 14 सालों से जारी है, बताती है कि इन केमिकल्स का लगातार सेवन शरीर में धीरे-धीरे कैंसर के लक्षण पैदा कर सकता है। खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ने की बात सामने आई है।

जानिए कैसे रखें अपने सेहत का ख्याल

यहां पर आप सेहत के लिए सही तरह के खानपान पर निर्भर रह सकते है जो इस प्रकार है...

  • फ्रेश और घर का बना खाना ज़्यादा खाएं, जैसे दाल, सब्ज़ी, फल और साबुत अनाज।
  • पैकेज्ड फूड खरीदते समय लेबल ज़रूर पढ़ें, खासकर प्रिजर्वेटिव्स और शुगर की मात्रा।
  • बच्चों की डाइट में जंक और पैकेज्ड फूड सीमित रखें।
  • स्नैक्स के लिए भुने चने, फल, ड्राई फ्रूट्स जैसे हेल्दी विकल्प अपनाएं।
  • सप्ताह में कम से कम 5 दिन होम-कुक्ड मील को प्राथमिकता दें।

सेहतमंद जीवन के लिए यह ज़रूरी है कि हम स्वाद और सुविधा से पहले अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com