55 की उम्र में दिखेगा 25 जैसा ग्लो! किचन की इन 6 चीजों में छिपा है जवानी का खास नुस्खा
Natural Glow Remedies: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की चमक कम होना आम बात है लेकिन सही देखभाल और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल आपको फिर से यंग और फ्रेश लुक दे सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भाग्यश्री और किचन में रखी कुछ चीजें (सौ. इंस्टाग्राम)
Skincare Tips: एवरग्रीन ब्यूटी भाग्यश्री अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ एक मैजिक वॉटर की रेसिपी साझा की है। यह घरेलू ड्रिंक वजन घटाने, शरीर को डिटॉक्स करने और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में किसी वरदान से कम नहीं है।
बॉलीवुड की मैंने प्यार किया फेम अभिनेत्री भाग्यश्री 55 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वे सोशल मीडिया पर अक्सर हेल्थ और डाइट टिप्स साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपने मैजिक वॉटर के फायदों का खुलासा किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।
इन 6 चीजों से बनाएं जादुई पानी
भाग्यश्री ने बताया कि इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको किसी महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं है बल्कि आपके किचन के मसाले ही काफी हैं। इस पानी को तैयार करने के लिए आपको चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
- दालचीनी
- लौंग
- इलायची
- तेज पत्ता
- पुदीना
- चक्र फूल
बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
भाग्यश्री के अनुसार इन सभी सामग्रियों को गुनगुने पानी में डालकर करीब 8 घंटे तक भिगोकर रखना चाहिए। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इसे रात भर भिगो दें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। अभिनेत्री ने सलाह दी है कि बेहतर परिणाम के लिए इसे लगातार 2 हफ्ते तक आजमाएं।
यह भी पढ़ें:- Diabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक
इम्यूनिटी और बीमारियां
दालचीनी और लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो रोगों से लड़ने की शक्ति (इम्यूनिटी) बढ़ाते हैं।
पाचन और ठंडक
पुदीना और इलायची पेट को ठंडा रखते हैं और पाचन तंत्र को सुधारते हैं जिससे चेहरे पर मुंहासे नहीं होते।
डिटॉक्स और सूजन
तेज पत्ता और चक्र फूल शरीर से टॉक्सिन्स (गंदगी) बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करते हैं।
भाग्यश्री का मानना है कि जब आपकी अंदरूनी सेहत सुधरती है तो उसका असर आपकी त्वचा पर साफ दिखाई देता है।
शाही परिवार से है गहरा नाता
आपको बता दें कि भाग्यश्री का ताल्लुक सांगली के पूर्व शाही परिवार से है। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। 1989 में सलमान खान के साथ सुपरहिट डेब्यू करने वाली भाग्यश्री ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी लेकिन आज वे अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल के जरिए लाखों लोगों की प्रेरणा बनी हुई हैं।
