गर्मी के मौसम में कौन सी सब्जियां हेल्थ के लिए है सबसे बढ़िया? यहां जानिए
Summer Vegetables Benefit: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सही सब्जियों का चुनाव बहुत जरूरी है। जानिए कौन-कौन सी सब्जियां इस मौसम में सबसे फायदेमंद हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सब्जियां(सौ.सोशल मीडिया)
Summer Season Vegetables: गर्मी का मौसम आते ही सेहत की ख़ास देखभाल की जरूरत होती हैं। क्योंकि, इस मौसम में तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर जल्दी थक जाता है। इसलिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है।
डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट गर्मियों में ऐसी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो और जिनकी तासीर ठंडी हो। ये सब्जियां शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करती हैं।
गर्मियों में कौन-सी सब्जी खाना चाहिए?
खीरा (Cucumber): इसमें लगभग 95% पानी होता है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे सलाद या रायते के रूप में खाना सबसे अच्छा है।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
लौकी (Bottle Gourd): इसमें 96% पानी होता है और यह पचाने में बहुत आसान होती है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में कारगर है।
तोरी/तोरई (Ridge Gourd): यह गर्मियों की एक प्रमुख सब्जी है जो फाइबर से भरपूर होती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।
भिंडी (Okra/Ladyfinger): भिंडी में भरपूर पोषक तत्व और फोलेट होता है जो गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन में सुधार करने के लिए अच्छा है।
पुदीना (Mint): पुदीना अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। इसे चटनी, रायते या शरबत में डालकर सेवन करने से गर्मी से होने वाली सिरदर्द और घबराहट में राहत मिलती है।
करेला (Bitter Gourd): हालांकि यह कड़वा होता है, लेकिन गर्मी में यह रक्त को साफ करने और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर रखने में बहुत फायदेमंद है।
टिंडा (Apple Gourd): यह पित्त (Pitta) को संतुलित करता है और एसिडिटी या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं में राहत देता है।
यह भी पढ़ें-लोहे की कड़ाही में बनी सब्जी के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, लेकिन कौन सी सब्जी न बनाएं वो भी जानिए
कद्दू (Pumpkin): यह विटामिन ए और सी से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक): पालक में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
