Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पोषक तत्वों का पावर हाउस है सहजन, इसका सेवन कई रोगों का रामबाण इलाज

सहजन या मोरिंगा या ड्रमस्टिक को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। सहजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। इसका सेवन कई रोगों का रामबाण इलाज है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Aug 10, 2024 | 04:35 PM

मोरिंगा या सहजन खाने के फायदे (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पोषक तत्वों से भरपूर ‘सहजन’ (Moringa) एक ऐसी सब्जी है, जिसकी पत्तियां, फल, जड़, तने और फूल आदि का सेवन कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। शुगर या डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या को ठीक करने में ‘सहजन’ का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

सहजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में फायदा पहुंचाता है। आइए जानें सहजन को डाइट में शामिल करने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

कंट्रोल करता है ब्लड शुगर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सहजन को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और खनिज शरीर को बीमारियों से बचाने और पोषण देने का काम करते हैं। न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट के रूप में भी सहजन का इस्तेमाल होता है। सहजन में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-C, विटामिन -A, विटामिन-E, विटामिन-B6 समेत राइबोफ्लेविन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा सहजन में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर और वजन को भी कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

जल जीवन मिशन; छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी का सख्त रुख, देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

वैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा

Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान

कल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!

स्किन के लिए फायदेमंद

सहजन में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भी पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे आपकी स्किन डैमेज और एजिंग कम होती है। इसे खाने से डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं, क्योंकि विटामिन-C दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी करता है बूस्ट

सहजन में विटामिन-सी पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम करता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसलिए इसे खाने से इन्फैक्शन और मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए अच्छा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी बनी रहे और वो कभी कमजोर न हो तो आपको नियमित रूप से सहजन की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। विटामिन A से भरपूर से पत्तियां आंखों के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

सहजन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्या भी दूर होती है। साथ ही, यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए डाइट में सहजन जरूर शामिल करें।

सेहतमंद रखता है दिल

सहजन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे आर्टरीज साफ रहती हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद है। साथ ही, पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है, जो दिल की बीमारियों से बचने में मदद करता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Benefits of moringa drumstick

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 04:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.