शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है जीरा और अजवाइन पाउडर का सेवन, जानिए इसके और फायदे
आज जीरा और अजवाइन पाउडर के फायदे के बारे में बता रहे है इसका सेवन रात में सोने से पहले करना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर डिटॉक्स होता है।
- Written By: दीपिका पाल
जीरा-अजवाइन पाउडर सेवन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अच्छी सेहत के लिए बेहतर खानपान का होना जरूरी होता है अगर हम सुपाच्य भोजन खाते हैं तो हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है। वहीं पर गलत खानपान की वजह से पेट की गंभीर समस्याएं यानि अपच, गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या के लिए हम आपको आज जीरा और अजवाइन पाउडर के फायदे के बारे में बता रहे है इसका सेवन रात में सोने से पहले करना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर डिटॉक्स होता है. ये न केवल पेट की समस्याओं को दूर करता है।
जानिए जीरा और अजवाइन के बारे में
आपको बताते चलें , यहां पर आयुर्वेदिक जगत में जीरा और अजवाइन औषधीय गुणों से बेहतर होता है इसका सेवन करने से पाचन क्रिया सही होता है। वहीं पर हेल्थ के लिए इस औषधियों का सेवन नियमित करना चाहिए। जीरा और अजवाइन को साथ में लेने से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो गैस, कब्ज और भारीपन की समस्या से जूझ रहे हैं। इस खास औषधि का सेवन करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
Jackfruit Seeds: कटहल के बीज बन सकते हैं सुपरफूड, जानें 7 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
कैसे करें जीरा और अजवाइन का पाउडर का सेवन
आपको बताते चलें कि, जीरा औऱ अजवाइन पाउडर का सेवन करने के लिए सबसे पहले जीरा औऱ अजवाइन बराबर मात्रा में ले लें. इसे हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद इसे ग्राइंडर की मदद से पीस लें. अब इस पाउडर को आधा चम्मच की मात्रा में लेकर सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खाएं, इससे आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं. हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
