सर्दी के मौसम में ज़रूर खाएं यह हरा फल, सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, आंखों की रोशनी के साथ बालों को खूबसूरती भी देता है
सर्दी के मौसम में सामान्य तौर पर सर्दी, खांसी जुकाम जैसी समस्या होती है। ऐसे में हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी है, जिसके लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दी के मौसम में ज़रूर खाएं यह हरा फल,(सौ.सोशल मीडिया)
Amla Benefits: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। जहां पर, इस मौसम में अक्सर ठंडा तापमान होने की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में सामान्य तौर पर सर्दी, खांसी जुकाम जैसी समस्या होती है। ऐसे में हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी है, जिसके लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। इस फल की खूबी है कि इसमें संजीवनी जैसे गुण होते हैं।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-C से भरपूर आंवला सेहत का खजाना माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
आंवला खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा आंवला ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। आंवले के इतने फायदे हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएं, आइए जानते हैं आंवले के फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
सर्दी-खांसी से राहत
सर्दी के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है। आंवले में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। आंवले के साथ शहद का सेवन करने से सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है।
बालों के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंवला में विटामिन-सी, टैनिन, अमीनो एसिड और आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा आंवले का तेल बालों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंवला खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। यूं समझ लें कि अगर आप रोजाना आंवला खाते हैं तो आपके आंखों का पावर बढ़ने की आशंका कम ही होगी। इसके अलावा आंवला खाने से रतौंधी या मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
दर्द में राहत देता है आंवला
जिन लोगों को ज्वाइंट्स में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए भी आंवला उमदा चीज है। ऐसे लोगों को आंवला को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए।
ग्लोइंग स्किन के लिए
आंवले में पर्याप्त मात्रा में कोलेजन पाया जाता है, जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। इससे दाग-धब्बे से भी छुटकारा मिलता है।
हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है
आंवले के सेवन से शरीर में ब्लड की मात्रा और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है, जिससे सभी ऑर्गन को अच्छे से पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर अच्छे से काम करता है। आंवले के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां भी कम नहीं होती।
