खूबसूरत बालों के लिए तुलसी के पत्ते हैं बड़े काम के, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
तुलसी के पत्ते बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं, जैसे हेयर मास्क, हेयर टोनर, और तुलसी का तेल बनाकर बालों की मालिश करना।
- Written By: सीमा कुमारी
बालों के लिए तुलसी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Leaves Help Hair Growth: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है। शहरी माहौल में प्रदूषण और काम के स्ट्रेस के कारण लोगों को सिर से बाल तेजी से गायब होते जा रहे हैं। आज हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या का सामना कर रहा है।
इसकी एक बड़ी वजह खानपान और लाइफस्टाइल का खराब होना भी है। लेकिन, कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप बालों के झड़ने की प्रक्रिया को कुछ कम कर सकते हैं। ऐसे में आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते है।
आपको बता दें, बालों की ग्रोथ, रूखापन कम करने और बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी का उपयोग किया जाता है। बालों पर तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करते हैं जानिए।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
बालों के लिए तुलसी के फायदे
- तुलसी में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों को डैंड्रफ की समस्या से राहत पहुंचाते हैं।
- स्कैल्प पर किसी तरह का इंफेक्शन हो जाए तो तुलसी का लेप लगाने से कम हो जाता है।
- बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए तुलसी के पत्तों का पानी फायदेमंद माना जाता है।
- बालों में चमक लाने और हेल्दी बनाने के लिए तुलसी के अर्क का उपयोग किया जाता है।
- जिन लोगों को दोमुंहे बालों से बचने है उन्हें तुलसी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- रूखे बालों से ड्राईनेस कम करने के लिए तुलसी के अर्क को नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं।
कैसे करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल :
तुलसी नारियल तेल
रूखे और बेजान बालों के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए नारियल के तेल में तुलसी की पत्ते डालकर गर्म कर लें। इस तेल की मालिश करें और फिर बालों पर हॉट टॉवल लगा लें। इससे बालों का रूखापन दूर हो जाएगा।
तुलसी नीम हेयर मास्क
बालों के लिए तुलसी और नीम दोनों ही फायदेमंद होते हैं। तुलसी के पत्तो को नीम के पत्तों के साथ मिलाकर पीस लें और इसे पेस्ट को बालों पर लगा लें। करीब आधा घंटे बाद सादा पानी से धो लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
तुलसी वॉटर
बालों को धोने के लिए तुलसी के पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए तुलसी के पत्ते पानी में डालकर उबाल लें और फिर इस पानी से बालों को धो लें।
