Rangoli Designs: इस बसंत पंचमी आपकी रंगोली होगी सबसे अलग! बनाएं ये आसान और खूबसूरत डिजाइन्स
Basant Panchmi 2026 Rangoli Designs: बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, कला और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर को सजाने के लिए रंगोली बनाना शुभ और खास माना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति में एक खास महत्व रखता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है जिन्हें ज्ञान, कला, संगीत और रंगों का प्रतीक माना जाता है। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन आप अपने आंगन या दरवाजे पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
मां सरस्वती का प्रिय यंत्र वीणा है जिसे वह अपने साथ रखती हैं। इससे जुड़ी रंगोली डिजाइन आपके घर की खूबसूरती को चार चांद लगा देगी। इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी सिंपल है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसमें ज्यादा रंगों का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है।
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
अगर आपको ज्यादा अच्छे से रंगोली बनाना नहीं आता है तो इस तरह सिर्फ दीया और वीणा डिजाइन की रंगोली बनाई जा सकती है। इस तरह के डिजाइन को आप स्कूल कॉम्पटीशन में भी रिक्रिएट कर सकते हैं।
दरवाजे के लुक को और बेहतरीन बनाने के लिए मोर और हंस के डिजाइन वाली ये रंगोली बेस्ट रहेगी। जिसमें बहुत ही बारीकी से काम किया गया है। इस तरह के रंगोली डिजाइन को बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन इसे देखती ही सब आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
आगंन को यूनिक लुक देने के लिए आप इस तरह से फूलों वाली रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। कलश और कमल के फूल का ये डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगेगा। जिसको आप दीयों से डेकोरेट भी कर सकते हैं।
इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले बड़ा सा सर्कल बना लें। उसके बाद वीणा और फिर फूल को उसके हिसाब से बनाएं। कलरफुल रंगोली का ये डिजाइन हर किसी को पसंद आएगा।
