केले के छिलके से घर पर बनाएं ये नेचुरल बोटोक्स फेस पैक, झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे गायब!
Banana Peel For Skin Care: त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलू चीजें भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
केले का फेस पैक (सौ. फ्रीपिक)
Banana Peel Face Pack: बढ़ती उम्र के लक्षण और चेहरे की झुर्रियां अक्सर चिंता का कारण बनती हैं। महंगे स्किन ट्रीटमेंट्स के बजाय आपकी किचन में ही इसका समाधान मौजूद है। बनाना बोटोक्स आजकल ब्यूटी वर्ल्ड में चर्चा का विषय है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देता है।
अक्सर हम केला खाने के बाद उसके छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो यह छिलका किसी जादुई ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, ई, पोटेशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा की रंगत सुधारने और ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं। इसी वजह से इसे घर पर किया जाने वाला नेचुरल बोटोक्स भी कहा जा रहा है।
क्यों खास है केले का छिलका
केले के छिलके के सफेद हिस्से में ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। यह कोलेजन ही त्वचा को लचीला और जवान बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। नियमित इस्तेमाल से यह चेहरे की बारीक रेखाओं को भरने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
यह भी पढ़ें:- Women’s Day Special: इस महिला दिवस घर की लेडीज को दें किचन से आजादी! बनाएं ये 3 शानदार डिशेज
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक ताजे केले के छिलके का टुकड़ा लें। इसके अंदरूनी (सफेद) हिस्से को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 5-10 मिनट तक रगड़ें। जब छिलका अंदर से भूरा हो जाए तो इसे हटा दें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए केले के छिलके को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दही मिला लें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
- अगर चेहरे पर कील-मुंहासे या डार्क स्पॉट्स हैं तो छिलके पर एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस डालकर प्रभावित जगह पर मसाज करें।
बरतें ये सावधानियां
- हमेशा ताजे छिलके का ही प्रयोग करें पुराने या काले पड़ चुके छिलके का नहीं।
- चेहरे पर रगड़ने के बाद तुरंत चेहरा न धोएं कम से कम 20 मिनट तक इसके अर्क को स्किन में सूखने दें।
- किसी भी घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल से पहले एक पैच टेस्ट (कान के पीछे लगाकर देखना) जरूर करें।
केले का छिलका न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है बल्कि आपकी जेब पर भी बोझ नहीं डालता। अगर आप भी केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स से बचना चाहते हैं तो यह सस्ता और असरदार देसी नुस्खा आपकी पहली पसंद हो सकता है।
