- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Are The Benefits Of Applying Banana Peel On The Face
केले के छिलके देंगे आपके चेहरे की त्वचा को जवां कसाव और नई ताज़गी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
- Written By: सीमा कुमारी
केले के छिलके को फेंकने के बजाय अगर आप इसका इस्तेमाल अपनी स्किन केयर में करें, तो यह आपकी त्वचा पर दवा की तरह काम करता है और चेहरे को ग्लोइंग व बेदाग बना सकता है।

स्किन के लिए केले के छिलके के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
पोषक तत्वों से भरपूर केला जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और ये पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। लेकिन हम केला खाने के बाद उसके छिलके को तुरंत फेंक देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस केले के छिलके को हम बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, वह हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
ऐसे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे केला का छिलका आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। तो, अगली बार जब आप केला खाएं, तो छिलके को बेकार न समझें! आइए जानते हैं कि केला छिलका कैसे आपकी त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।
केले के छिलके चेहरे पर लगाने के क्या फायदे हैं :
सम्बंधित ख़बरें
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
डार्क सर्कल्स को कम करता है
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते है। ये डार्क सर्कल को कम करने में बड़ा कारगर होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और काले घेरे को हल्का करने में मदद करते हैं।
झुर्रियों को करता है कम
आपको बता दें, केले के छिलके का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स हटाने के अलावा चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करने में भी मदद करता हैं। इसका यूज स्किन की उम्र बढ़ने के प्रोसेस को धीमा कर देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण त्वचा को टाइट करते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।
त्वचा को निखारता है
केला छिलके में विटामिन A, B, और C होते हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज और निखारने में मदद करते हैं। ये त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाते हैं। इससे त्वचा की चमक भी बढ़ती है और यह स्वस्थ दिखाई देती है। केला छिलके को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। 10-15 मिनट बाद इसे धो लें। इससे आपकी त्वचा में नेचुरल निखार आएगा।
त्वचा को मॉइश्चराइज करता है
केला छिलके में नेचुरल तेल होते हैं जो त्वचा को गहरी नमी देते हैं। यह आपकी त्वचा को सूखने से बचाता है और उसे नरम और मुलायम बनाए रखता है। खासकर सर्दियों में, जब त्वचा ड्राई हो जाती है, तब केला छिलका एक अच्छा मॉइश्चराइज़र बन सकता है। केला छिलके के अंदर का हिस्सा अपनी त्वचा पर रगड़ें और छोड़ दें। यह आपकी त्वचा को नेचुरल नमी प्रदान करेगा।
मुंहासों को करता है दूर
केले के छिलके में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। ये त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाकर पिंपल्स की समस्या को कंट्रोल करता हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर केला का छिलका आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे न केवल झुर्रियाँ कम होती हैं, बल्कि यह दाग-धब्बों, पिंपल्स, जलन और सूजन को भी दूर करता है।
What are the benefits of applying banana peel on the face
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMBada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
May 26, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














