रात में फेस मास्क लगाते समय इन गलतियों से बचें, वरना पड़ सकती हैं आपके चेहरे पर झुर्रियां
Face Mask For Glowing Skin: जानें डर्मेटोलॉजिस्ट के जरिए जरूरी स्किन केयर टिप्स के बारे में। सही स्किन टाइप के अनुसार फेस मास्क चुनकर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन आप पा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
फेस मास्क (सौ. डिजाइन फोटो)
Face Mask Care in Night: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए जहां पर कई तरह के महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल हर कोई करते है लेकिन अगर हम चेहरे की देखभाल सही तरीके से करें तो इसकी चमक और बढ़ सकती है। चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप फेस मास्क बड़े आसान तरीके से लगाते है। कई बार ऐसा होता है फेस मास्क सही तरह से नहीं लगाने से चेहरे पर बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको स्किन केयर टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है जिनका इस्तेमाल कर आप चेहरे की सुंदरता बढ़ा सकते है।
जानिए फेस मास्क लगाने का सही तरीका
आप चेहरे पर फेस मास्क को आसान तरीके से लगा सकते है इसके लिए आपको कुछ टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
1- अगर आपका चेहरा डल और बेजान सा हो जाता है तो आपको पहले स्किन टाइप के बारे में जान लेना चाहिए। हर किसी की स्किन टाइप अलग होता है, जिसकी वजह से स्किन पर हर एक चीज सही नहीं लगती है और एलर्जी का खतरा होता है। इसके लिए आप स्किन के प्रकार को पहले देख सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
2-आप फेस मास्क को लगाने के दौरान उसके समय पर ध्यान दे सकते है। इसके लिए फेस मास्क को आप जितनी देर लगाकर रखेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्ले मास्क को कभी भी पूरी तरह सूखने और त्वचा में दरारें पड़ने तक न छोड़ें नहीं तो चेहरे पर झुर्रियां का कारण बनता है।
3- रात में फेस मास्क को लगाने से पहले आप इस बात को जान लें कि, जो प्रोडक्ट पहले लगाया है उसे साफ कर लें। सीधे तौर पर फेस मास्क लगाना सही नहीं होता है। कुछ समय बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपके चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।
ये भी पढ़ें- स्किनकेयर की ये 6 गलतियां छीन रही हैं आपके चेहरे का नूर, जानिए जवां स्किन का वो राज!
4-फेस मास्क बनाने के दौरान ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो रात के समय में सही होती है। ताकि इससे चेहरे की सुंदरता बढ़ सके। ऐसे में आप चाहें तो स्किन एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते है।
